विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'पिता के खून का बदला लेंगे', खामनेई के सुपुर्द-ए-खाक होने के बाद मोजतबा ने खाई कसम

Published: Sat, 11 Jul 2026 07:09 PM (IST)

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई ने पिता की हत्या का बदला लेने की कसम खाई है।

मोजतबा खामेनेई ने पिता की मौत का बदला लेने की कसम खाई (फोटो क्रेडिट-Reuters)

मोजतबा खामेनेई ने पिता की मौत का बदला लेने की कसम खाई (फोटो क्रेडिट-Reuters)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने पिता अली खामनेई के अंतिम संस्कार के बाद अपना पहला संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणराज्य के लोग पूर्व सुप्रीम लीडर और उनके पिता अली खामेनेई की हत्या का बदला लेने की मांग कर रहे हैं। अपने सोशल मीडिया पर जारी किए गए एक संदेश में उन्होंने पिता अली खामेनेई और युद्ध में मारे गए शहीदों के खून का बदला लेने की संकल्प लिया।

अपने संदेश में खामेनेई ने कहा कि हम शहीद नेता और उन दोनों युद्धों के सभी शहीदों के खून का उन अपराधी और कलंकित हत्यारों से लेने का संकल्प लेते हैं।

मोजतबा खामेनेई ने कहा कि ईरान का बदला अनिवार्य रूप से लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके या अन्य अधिकारियों के व्यक्तिगत अस्तित्व पर निर्भर नहीं करता है। खामेनेई ने लिखा कि चाहे हम मौजूद हों या न हों, यह होकर रहेगा।

मोजतबा ने ईरान और इराक के लोगों की दुश्मनों को हराने वाली भारी संख्या में उपस्थिति के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने संदेश में लिखा कि ईरान और इराक, विशेष रूप से तेहरान, क़ोम, नजफ़, कर्बला और मशहद में लाखों लोगों की अविश्वसनीय, शत्रु को ध्वस्त करने वाली और ऐतिहासिक भागीदारी के लिए मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।

मोजतबा का यह बयान अली खामेनेई के अंतिम संस्कार समारोह के अवसर पर जारी किया गया था। 28 फरवरी को तेहरान में हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों में उनकी हत्या के महीनों बाद अंतिम संस्कार समारोह आयोजित किए गए थे।

गुरुवार देर रात अयातुल्ला अली खामेनेई को गुरुवार देर रात मशहद में इमाम रजा के पवित्र तीर्थस्थल पर दफनाया गया। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में उनके समर्थक इकट्ठा हुए।

वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान द्वारा उनकी हत्या की योजनाओं को लेकर खुलकर बातचीत की। खामेनेई के बयान से पहले ट्रंप ने कहा कि वह लंबे समय से ईरान की सूची में नंबर-1 पर हैं। उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।

ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा कि ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।

यह भी पढ़ें- ट्रंप की 1000 मिसाइलों की धमकी के बीच तेहरान में धमाके, ईरान बोला- पुराना गोला-बारूद नष्ट किया

यह भी पढ़ें- 'ईरान पर निशाना साधे खड़ी 1000 मिसाइलें, पूरी तरह तबाह कर देंगे'; ट्रंप का बड़ा दावा