विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई एयरपोर्ट के पास ईरान ने किया ड्रोन से हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; उड़ानें रद

Published: Mon, 16 Mar 2026 08:05 AM (IST)

मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष के बीच, दुबई एयरपोर्ट के पास ईरानी ड्रोन हमले से एक फ्यूल टैंक में भीषण ...और पढ़ें

दुबई एयरपोर्ट के पास ईरानी ड्रोन हमला (फोटो - रॉयटर्स)

दुबई एयरपोर्ट के पास ईरानी ड्रोन हमला (फोटो - रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष कम होने की बजाय और बढ़ता ही जा रहा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच की लड़ाई अब अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुकी है। सोमवार को ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमले से दुबई एयरपोर्ट पर आग लग गई। जिसके कारण उड़ानें निलंबित करनी पड़ी।

दरअसल, सोमवार को ईरान द्वारा किए गए ड्रोन हमले से दुबई एयरपोर्ट पर फ्यूल टैंक में भीषण आग लग गई। एयरपोर्ट पर हुए ड्रोन अटैक के बाद अफरा-तफरी मच गई और धुएं के गुबार दूर तक देखे गए।

पूरी तरह कंट्रोल में हालात

घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें पहुंची और आग को काबू में कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है।

dubai airport

अस्थायी रूप से उड़ानें निलंबित

सुरक्षा के मद्देनजर दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने यात्री और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की।

दुबई मीडिया ऑफिस के अनुसार, ईरान द्वारा किए गए ड्रोन अटैक ने एयरपोर्ट के आसपास मौजूद एक फ्यूल टैंक को प्रभावित किया, जिसके बाद सिविल डिफेंस टीमों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया। सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए थे और आग पर काबू पाते ही स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।

पहले भी UAE में हो चुके हैं ड्रोन हमले

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच UAE पहले भी ईरान की ओर से बड़ी संख्या में मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर चुका है। जिनका असर इसके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे. एयरपोर्ट, पोर्ट और तेल सुविधाओं पर पड़ा है।

यह भी पढ़ें- 'हमले को लेकर शेयर की गुमराह करने वाली पोस्ट', ईरान से जंग के बीच 19 भारतीयों के खिलाफ UAE का एक्शन