विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'होर्मुज का कंट्रोल हमारे पास ही रहेगा', ईरान की अमेरिका को दो टूक

Published: Tue, 23 Jun 2026 08:18 AM (IST)

ईरान ने स्पष्ट किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य का नियंत्रण उसी के पास रहेगा, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावों के ...और पढ़ें

गलीबाफ ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य कभी भी युद्ध से पहले वाली स्थिति में नहीं लौटेगा

गलीबाफ ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य कभी भी युद्ध से पहले वाली स्थिति में नहीं लौटेगा

HighLights

  1. ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण का दावा किया।

  2. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के दावों को ईरान ने नकारा।

  3. ईरान को अमेरिका पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ईरान के साथ हुए शांति समझौते को लेकर चाहें जो भी दावा कर रहे हैं, लेकिन ईरान हर बार ऐसा कोई न कोई दावा कर ही देता है कि जिससे ट्रंप के बयान पर प्रश्नचिह्न अपने आप खड़ा हो जाता है।

ऐसा ही एक दावा अब ईरान ने होर्मुज को लेकर कर दिया है। जिस होर्मुज को खुलवाने के लिए ट्रंप अपनी एड़ी-चोटी का जोर लगा चुके हैं, उसे लेकर ईरान ने कहा है कि स्ट्रेट का नियंत्रण उसके पास ही रहेगा।

'ईरान चलाएगा होर्मुज'

न्यूज एजेंजी एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की तरफ से शांति समझौते पर डील कर रहे मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाघेरी गलीबाफ ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य कभी भी युद्ध से पहले वाली स्थिति में नहीं लौटेगा और इसका प्रशासन इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान द्वारा चलाया जाएगा।

इसके पहले स्विट्जरलैंड से लौटने के बाद गलीबाफ ने कहा कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही के संबंध में एक संचार चैनल स्थापित करने पर सहमत हो गया है। ईरान ये भी कहा है कि उसकी फ्रीज की गई 12 अरब डॉलर की संपत्ति भी जारी कर दी जाएगी।

'अमेरिका पर भरोसा नहीं'

ईरान ने साफ तौर पर कह दिया है कि उसे अमेरिका पर भरोसा नहीं है। गलीबाफ ने कहा, 'हमने कभी भी अमेरिकियों पर भरोसा नहीं किया है; हम अब भी उन पर भरोसा नहीं करते हैं, और भविष्य में भी अविश्वास बनाए रखना ही उचित है।'

बता दें कि फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ने वाला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पूरी दुनिया में तेल और गैस के लिए एक महत्वपूर्ण चोकपॉइंट है। पिछले 3 महीने से जारी संघर्ष के बाद ईरान और अमेरिका समझौते पर फिलहाल सहमत दिख रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'अगर ईरान समझौते से मुकरा, तो जो करना पड़ेगा वो करूंगा', राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी