सुप्रीम लीडर बनने से पहले कर्नाटक आए थे युवा खामेनेई, कर्नाटक के अलीपुर गांव में तीन दिन का शोक
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के निधन पर कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले के अलीपुर गांव में तीन दिन का ...और पढ़ें
-1772374787746_m.webp)
सुप्रीम लीडर बनने से पहले कर्नाटक आए थे युवा खामेनेई कर्नाटक के अलीपुर गांव में तीन दिन का शोक (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले के एक गांव में तीन दिन का शोक घोषित किया गया है। गांव के लोगों का कहना है कि खामेनेई कई साल पहले यहां आए थे। उनके निधन की खबर के बाद गांव में उदासी और चिंता का माहौल है।
अलीपुर गांव की आबादी करीब 25 हजार है। यहां लगभग 90 प्रतिशत लोग शिया मुस्लिम समुदाय से जुड़े हैं। गांव के लोगों के मुताबिक, अली खामेनेई ने 1980 के दशक की शुरुआत में यहां दौरा किया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका यह दौरा गांव और ईरान के रिश्तों का सबसे बड़ा पड़ाव माना जाता है। आज भी गांव के कई युवा ईरान के धार्मिक शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई करते हैं।
1980 के दशक में भारत दौरा
बताया जाता है कि ईरानी क्रांति के बाद अली खामेनेई भारत आए थे। वह 1980 या 1981 के आसपास भारत पहुंचे थे। उस समय वह करीब 41 साल के थे। यह दौरा उस समय की ईरानी सरकार की ओर से संपर्क बढ़ाने की कोशिश का हिस्सा बताया जाता है।
At the start of the Revolution, I traveled to #India. I saw that the Revolution & Imam Khomeini had preceded us there.
— Khamenei.ir (@khamenei_ir) February 10, 2020
The same is true now. The message of Imam & the Revolution is strongly felt in popular & intellectual gatherings & in the gatherings of committed, pure people. pic.twitter.com/JJWku1LHeT
ईरान के अनुसार, उन्होंने भारत में कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। वर्ष 2020 में उनके एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में भी भारत यात्रा का जिक्र किया गया था। उस पोस्ट में लिखा गया था कि भारत में क्रांति और इमाम खुमैनी का संदेश पहले ही पहुंच चुका था। स्थानीय जानकारी के अनुसार, उन्होंने गांव में ईरानी सहयोग से बने एक अस्पताल का उद्घाटन भी किया था।
कश्मीर का भी किया था दौरा
ईरानी स्रोतों और संस्मरणों में यह भी बताया गया है कि अली खामेनेई ने 1980 के अंत या 1981 की शुरुआत में कश्मीर का दौरा किया था। वहां श्रीनगर में उन्होंने सभाओं को संबोधित किया था।
उनकी मौत के बाद कश्मीर में भी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी गई है। सरकार ने दो दिन के लिए स्कूल और कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया है।
1989 में बने सर्वोच्च नेता
अली खामेनेई 1989 में ईरान के सर्वोच्च नेता बने थे। यह पद उन्हें अयातुल्ला रुहोल्लाह खुमैनी के निधन के बाद मिला था। इसके बाद से उन्होंने देश की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था पर अंतिम अधिकार रखा।
सर्वोच्च नेता के रूप में वह सरकार की सभी प्रमुख संस्थाओं से ऊपर थे। न्यायपालिका, सरकारी मीडिया और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों की नियुक्ति का अधिकार उनके पास था। राष्ट्रपति चुनाव में कौन उम्मीदवार बन सकता है, इस पर भी अंतिम फैसला उनका ही होता था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।