विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्लोबल मार्केट को राहत: ईरान बोला- होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे 30 जहाज, कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

Published: Fri, 15 May 2026 05:31 AM (IST)Updated: Fri, 15 May 2026 07:08 AM (IST)

ईरान ने कहा है कि पिछले कुछ घंटों में 30 जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे हैं और इसके बाद गुरुवार ...और पढ़ें

ईरान बोला- होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे 30 जहाज, कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट (फोटो- रॉयटर)

ईरान बोला- होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे 30 जहाज, कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट (फोटो- रॉयटर)

HighLights

  1. ब्रेंट क्रूड आयल फ्यूचर्स के प्रति बैरल दाम 107.13 डॉलर से गिरकर 105.03 डॉलर पर आए

  2. ट्रंप व चिनफिंग दोनों ने इस बात पर सहमति जताई कि होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखा जाना चाहिए

रॉयटर, लंदन। ईरान ने कहा है कि पिछले कुछ घंटों में 30 जहाज होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे हैं और इसके बाद गुरुवार को तेल की कीमतों में गिरावट आई है। ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि ईरान ने कुछ चीनी जहाजों के लिए आवागमन की अनुमति देना शुरू कर दिया है।

इस बीच, व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच बैठक में दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि होर्मुज स्ट्रेट को ऊर्जा के मुक्त प्रवाह के लिए खोला जाना चाहिए।

ब्रेंट क्रूड आयल फ्यूचर के दामों में गिरावट देखी गई। ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर्स के प्रति बैरल दाम 107.13 अमेरिकी डॉलर के पहले के उच्च स्तर से गिरकर 105.03 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए।

अमेरिका का वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट फ्यूचर्स 52 सेंट यानी 0.5 फीसदी गिरकर 100.50 डॉलर पर पहुंच गया। होर्मुज स्ट्रेट के जरिये बड़े पैमाने पर कच्चा तेल विभिन्न देशों को भेजा जाता है।

हालांकि अमेरिका-इजरायल व ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से यह अधिकांशत: बंद रहा है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपने नियंत्रण को कड़ा कर दिया है। अब होर्मुज से केवल वही जहाज गुजर पा रहे हैं जिन्हें ईरानी अधिकारी हरी झंडी दे रहे हैं।