ट्रंप ने जंग को लेकर कई बार मारी पलटी, ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति पर कसा तंज
अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बावजूद जुबानी जंग जारी है। श्रीलंका स्थित ईरानी दूतावास ने X पर ट्रंप ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो।
HighLights
ईरानी दूतावास ने ट्रंप के बदलते बयानों पर तंज कसा
अमेरिका-ईरान में दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमति बनी
सीजफायर बाद इजरायल के हमले से मध्य पूर्व में चिंता
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच भले ही युद्धविराम को लेकर दो हफ्ते की सहमति बन गई है, लेकिन जुबानी जंग अब भी जारी है। इस बीच श्रीलंका में मौजूद ईरानी दूतावास ने X पर पोस्ट करके जंग के दौरान ट्रंप के बदलते बयानों को साझा किया है। इसमें जीत के दावों से लेकर सहयोग की अपील और फिर धमकियों तक पर तंज कसा गया है।
7 अप्रैल के दिन इसे पोस्ट किया गया था। इसमें 3 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक का जिक्र किया गया है। इसके साथ ही 'No Comment' टाइटल के साथ इसे पोस्ट किया गया है।
3 मार्चः हम युद्ध जीत गए।
9 मार्चः युद्ध लगभग पूरी तरह और बहुत खूबसूरती से समाप्त हो रहा है।
12 मार्चः हम जीत तो गए, लेकिन अभी पूरी तरह नहीं जीते हैं।
14 मार्चः कृपया हमारी मदद करें।
16 मार्चः नाटो मदद नहीं करता है, तो उन्हें बहुत बुरा भुगतना होगा।
17 मार्चः हमें नाटो की न तो जरूरत है और न उनकी मदद हम चाहते हैं।
21 मार्चः होर्मुज की सुरक्षा वे करें जो इसका उपयोग करते हैं।
22 मार्चः यह आखिरी बार है। मैं ईरान को 48 घंटे का समय दूंगा।
22 मार्चः ईरान खत्म हो चुका है।
23 मार्चः हमारी ईरान के साथ बहुत अच्छी और उत्पादक बातचीत हुई।
24 मार्चः हम प्रगति कर रहे हैं।
26 मार्चः सौदा करो, वरना हम उन्हें उड़ाना जारी रखेंगे।
29 मार्चः बातचीत आगे बढ़ रही।
30 मार्चः होर्मुज जलमार्ग को तुरंत खोलो, वरना विनाशकारी परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहो।
2 अप्रैलः दोहराया कि समझौता होने की संभावना है, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी।
3 अप्रैलः कुछ बड़ा होने वाला है।
4 अप्रैलः कहा कि ईरान को तुरंत पालन करना चाहिए वरना आगे के परिणाम भुगतने होंगे।
5 अप्रैलः ईरान को चेतावनी। होर्मुज खोलो, वरना तुम नर्क में जाओगे।
No Comment!
— Embassy of I.R. Iran in Sri Lanka (@IRANinSriLanka) April 7, 2026
Mar 3: "We won the war."
Mar 7: "We defeated Iran."
Mar 9: "We must attack Iran."
Mar 9: "The war is ending almost completely, and very beautifully."
Mar 11: "We must attack Iran."
Mar 12: "We did win, but we haven't won completely yet."
Mar 13: "We won… pic.twitter.com/Puz6uqalJm
8 अप्रैल को सीजफायर पर बनी थी सहमति
मालूम हो कि अमेरिका और ईरान 8 अप्रैल को दो हफ्ते के सीजफायर पर सहमत हुए हैं। हालांकि, युद्धविराम के 24 घंटे बाद ही इजरायल ने लेबनान पर हवाई हमला कर दिया है। जिसको लेकर चिंता बनी हुई है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान का कहना है कि समझौते से उसे होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने की अनुमति मिलेगी।
इसके साथ ही ईरान ने यह भी संकेत दिया है कि उसे यूरेनियम संवर्धन जारी रखने की अनुमति भी चाहिए। युद्ध समाप्त करने के लिए उसकी अन्य मांगों में क्षेत्र से अमेरिकी बलों की वापसी, प्रतिबंध हटाना और जब्त संपत्तियों की वापसी भी शामिल हैं। वहीं, ट्रंप ने शुरुआत में कहा था कि ईरान ने ‘मानने योग्य’ 10-सूत्री योजना का प्रस्ताव रखा है, जिसपर विचार किया जा सकता है।