विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान का ट्रंप पर मीम्स से हमला: 'कचरे के डिब्बे में छिपेंगे...', विमान बदलने पर उड़ाया मज़ाक

Published: Fri, 14 Aug 2026 01:55 AM (IST)

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार जारी है। इस बीच एक खबर आई कि राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकार किया ...और पढ़ें

ईरान का ट्रंप पर मीम्स से हमला (फोटो- सोशल मीडिया)

ईरान का ट्रंप पर मीम्स से हमला (फोटो- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. ईरान ने ट्रंप को कहा अमेरिकी हीरो, या कैटरिंग ट्रक में छिपा हुआ डरपोक

  2. ईरान के राज्य मीडिया और अधिकारियों ने भी ट्रंप का मजाक उड़ाया है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव लगातार जारी है। इस बीच एक खबर आई कि राष्ट्रपति ट्रंप ने स्वीकार किया कि पिछले महीने तुर्किए यात्रा से लौटते समय खतरे के कारण उन्हें गुप्त रूप से विमान बदलना पड़ा था।

रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के विमान में सवार होने के कुछ ही देर बाद उन्हें कैटरिंग ट्रक के जरिये एयरपोर्ट के एक हिस्से से बाहर निकाला गया और अमेरिकी वायुसेना के सी-32ए विमान में बैठाया गया था।

ट्रंप को कैमरों के सामने पुराने एयर फोर्स वन में सवार कराने के बाद गोपनीय तरीके से एक कैटरिंग ट्रक के जरिये दूसरे विमान तक ले जाया गया था। कैटरिंग ट्रक का उपयोग विमान में खाने-पीने की चीजों और अन्य जरूरी सामग्री पहुंचाने के लिए किया जाता है।

अमेरिकी हीरो, या कैटरिंग ट्रक में छिपा हुआ डरपोक

ईरान के राज्य मीडिया और अधिकारियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाया है। तुर्किए दौरे के दौरान उनके गुप्त रूप से विमान बदलने की खबर सामने आने के बाद ईरान ने इसे अपनी सैन्य ताकत के डर का सबूत बताया है। ईरान के एक दूतावास एक्स हैंडल ने पोस्ट किया कि बहादुर अमेरिकी हीरो, या कैटरिंग ट्रक में छिपा हुआ डरपोक?

जुलाई में नाटो शिखर सम्मेलन के लिए अंकारा गए ट्रंप के वापस लौटने के दिन सीक्रेट सर्विस को खतरा महसूस हुआ कि एयर फोर्स वन को शोल्डर-फायर्ड मिसाइल से निशाना बनाया जा सकता है। खतरा विश्वसनीय और आसन्न माना गया।

ट्रंप और उनके कुछ सहयोगियों को कैटरिंग ट्रक (खाने की आपूर्ति वाला ट्रक) के जरिए बड़े राष्ट्रपति विमान से छोटे, साधारण सी-32ए जेट में स्थानांतरित किया गया। एयर फोर्स वन अलग से वरिष्ठ अधिकारियों, स्टाफ और पत्रकारों के साथ रवाना हुआ। यह घटना 8 जुलाई को हुई।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों को पता चला था कि ईरानियों को ट्रंप के अंकारा होटल का सटीक स्थान और मंजिल तक की जानकारी थी। तेहरान ने इन आरोपों पर आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ईरान के दक्षिण अफ्रीका स्थित दूतावास ने एक्स पर पोस्ट किया कि जल्द ही वे कचरे के डिब्बे में छिप जाएंगे। इसके साथ ट्रंप को खाने से भरे कैटरिंग बॉक्स में छिपा दिखाते हुए मीम शेयर किया गया। दूसरा पोस्ट भी वायरल हुआ, जिसमें ट्रंप को कैटरिंग ट्रक में छिपता दिखाया गया। ईरानी राज्य मीडिया ने इन मीम्स को प्रमुखता दी।