'फ्रिज संभाल नहीं पा रहे, देश क्या संभालेंगे', साइबर अटैक का आरोप लगाने वाले फ्रांस की ईरान ने सरेआम उड़ाई खिल्ली
ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अपने लोगों की शिकायतों का समाधान ...और पढ़ें

साइबर अटैक का आरोप लगाने वाले फ्रांस की ईरान ने सरेआम उड़ाई खिल्ली
HighLights
फ्रांस ने कहा कि सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेटरों की हैकिंग के पीछे ईरान का हाथ
जी-7 की बैठक से इतर फ्रांस के विदेश मंत्री बोले, ईरान को भुगतने होंगे इसके परिणाम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस और ईरान के बीच कूटनीतिक तनातनी बढ़ गई है। पेरिस ने ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की एक साइबर यूनिट पर फ्रांस के सैकड़ों सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेशन सिस्टम पर हमला करने का आरोप लगाया है। तेहरान ने इन आरोपों को खारिज करते हुए फ्रांसीसी सरकार का मजाक उड़ाया है।
ईरानी विदेश मंत्री सईद अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अपने लोगों की शिकायतों का समाधान तो दूर, फ्रिज तक संभाल नहीं पा रही फ्रांसीसी सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा दूसरों पर फोड़ रही है। हां, ईरान शक्तिशाली है। लेकिन फ्रांस की तरह हम गाजा में नरसंहार का समर्थन या स्कूलों-अस्पतालों पर बमबारी करके अपनी ताकत नहीं दिखाते
फ्रांस ने कहा कि सुपरमार्केट के रेफ्रिजरेटरों की हैकिंग के पीछे ईरान का हाथ
फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरो ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनके देश में पिछले महीने सुपरमार्केट के रेफिजरेटरों पर हुए साइबर हमलों (हैकिंग) के पीछे ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर (आईआरजीसी) का हाथ था और तेहरान को इसके परिणाम भुगतने होंगे।
इस बीच पेरिस अभियोजक कार्यालय ने कहा है कि उसने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स से जुड़ी हमलावर साइबर इकाई 'शाहिद कावेह' के प्रमुख और उनके दो उप-प्रमुखों के विरुद्ध अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट जारी करने का अनुरोध किया है।
फ्रांस में 12 अक्टूबर को हुए हमले से रेफ्रिजरेटरों का तापमान तेजी से बढ़ गया था। इससे देश के 10,000 सुपरमार्केट में से करीब 700 प्रभावित हुए थे।
पेरिस में जी-7 वार्ता से इतर फ्रांसीसी विदेश मंत्री बैरो ने कहा कि ईरानी राजदूत को इस बेहद गंभीर कृत्य के विरुद्ध कड़ा विरोध दर्ज कराने के लिए तलब किया जा रहा है।