Move to Jagran APP

अमेरिका से तनाव के बाद ईरान किसी भी हद तक यूरेनियम शोधन में सक्षम, नेतृत्‍व करेगा फैसला

ईरान किसी भी सीमा तक यूरेनियम का शोधन करने में सक्षम है। यह देश के नेतृत्व को तय करना है कि उसे किस स्तर का यूरेनियम चाहिए।

By Arun Kumar SinghEdited By: Published: Sun, 26 Jan 2020 08:14 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jan 2020 08:29 AM (IST)
अमेरिका से तनाव के बाद ईरान किसी भी हद तक यूरेनियम शोधन में सक्षम, नेतृत्‍व करेगा फैसला
अमेरिका से तनाव के बाद ईरान किसी भी हद तक यूरेनियम शोधन में सक्षम, नेतृत्‍व करेगा फैसला

दुबई, रायटर। ईरान किसी भी सीमा तक यूरेनियम का शोधन करने में सक्षम है। यह देश के नेतृत्व को तय करना है कि उसे किस स्तर का यूरेनियम चाहिए। यह बात ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के उप प्रमुख ने संस्था की वेबसाइट के माध्यम से कही है। उल्लेखनीय है कि परमाणु हथियार बनाने में उच्च सीमा तक शोधित यूरेनियम का इस्तेमाल होता है। उस स्तर का यूरेनियम तैयार करने के लिए उच्च स्तरीय वैज्ञानिक दक्षता की जरूरत होती है।

loksabha election banner

परमाणु संगठन के उप प्रमुख ने कहा, सरकार करे फैसला

उप प्रमुख अली असगर जरीन ने कहा, इस समय ईरान के नेतृत्व को निर्णय लेना है। परमाणु ऊर्जा संगठन उस निर्णय के अनुसार यूरेनियम को किसी भी सीमा तक शोधित कर देगा। ईरान ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि 2015 में अमेरिका समेत छह शक्तिशाली देशों के साथ हुए समझौते से पीछे हटकर वह यूरेनियम शोधन की सीमा में लगी रोक को खत्म कर सकता है।

फिलहाल वह संयुक्त राष्ट्र के निरीक्षकों के साथ सहयोग कर रहा है और समझौते का पालन करते हुए उन्हें परमाणु संयंत्र का निरीक्षण करने दे रहा है। ईरान फिलहाल समझौते में उल्लेखित सीमा तक ही यूरेनियम का शोधन कर रहा है। यह शोधन परमाणु बिजली पैदा करने और यूरेनियम के शांतिपूर्ण कार्यो में इस्तेमाल के लिए पर्याप्त है। समझौते के तहत ईरान 1,200 किलोग्राम शोधित यूरेनियम का ही भंडारण कर सकता है।

अमेरिका 2015 के समझौते से अलग हो चुका है। राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया है कि ईरान समझौते का पालन नहीं कर रहा। उसकी आड़ में परमाणु हथियार तैयार करने की क्षमता प्राप्त करने की कोशिश में है। इसीलिए वह समझौता तोड़ रहे हैं। ईरान के साथ बढ़े तनाव के दौर में ट्रंप ने कहा है कि ईरान फिलहाल परमाणु बम बनाने की क्षमता नहीं रखता। अगर उस दिशा में ईरान आगे बढ़ा तो अमेरिका उसे परमाणु हथियार तैयार करने नहीं देगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.