विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

होर्मुज पर फुल कंट्रोल करने की फिराक में ईरान, निगरानी के लिए बना दी नई संस्था

Published: Tue, 19 May 2026 10:33 AM (IST)

ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने के लिए एक नई संस्था, पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी (PGSA) का गठन ...और पढ़ें

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इसकी जानकारी दी है (फोटो: रॉयटर्स)

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने इसकी जानकारी दी है (फोटो: रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। होर्मुज को लेकर ईरान एक कदम भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। ईरान चाहता है कि होर्मुज पर उसका फुल कंट्रोल हो जाए और इसी कड़ी में उसने एक नई संस्था के गठन का एलान कर दिया है।

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर इसकी जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि होर्मुज में प्रबंधन के लिए पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी का गठन किया गया है।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

पोस्ट में लिखा है कि यह संस्था होर्मुज स्ट्रेट के संचालन और नवीनतम घटनाक्रमों पर रीयल-टाइम अपडेट प्रदान करेगी। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की नौसेना ने भी ऐसी ही पोस्ट साझा की है।

हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी का असल काम क्या होगा। इस महीने की शुरुआत में ईरान की अंग्रेजी समाचार संस्था प्रेस टीवी ने कहा था कि पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी होर्मुज पर संप्रभुता का प्रयोग करने के लिए एक प्रणाली है।

प्रेस टीवी ने कहा था कि होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को info@pgsa.ir ईमेल से नियम भेजे जाते थे।

यह भी पढ़ें- ‘ड्रोन लॉन्च कर रहे ड्रोन’, होर्मुज स्ट्रेट से समुद्री बारूदी सुरंगें हटाने की तैयारी; कैसे चलेगा ऑपरेशन?