विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान का UAE पर जबरदस्त हमला, अबू धाबी एयरपोर्ट विस्फोट में एक की मौत; दुबई में कई धमाके

Published: Sun, 01 Mar 2026 11:40 AM (IST)

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण अबू धाबी और दुबई हवाई अड्डों पर हमले हुए हैं। अबू ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अबू धाबी के जायेद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए, जबकि दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर भी चार लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटनाएं रात में हुए ईरानी हमले से जुड़ी हो सकती हैं। मध्य पूर्व में अमेरिका के मिसाइल हमलों और उसके बाद क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों पर किए गए जवाबी हमलों के चलते कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

अबू धाबी एयरपोर्ट्स ने एक्स (X) पर एक पोस्ट में कहा कि घटना में एक एशियाई नागरिक की मौत हुई और सात लोग घायल हुए, हालांकि कारण नहीं बताया गया और लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की गई।

वहीं, दुबई की मीडिया ऑफिस के अनुसार, वहां एक कॉन्कोर्स को हल्का नुकसान पहुंचा, जिसमें चार कर्मचारी घायल हुए।

टर्मिनल को पहुंचा नुकसान

रॉयटर्स समाचार एजेंसी के हवाले से विमानन सूत्रों ने बताया कि रात में हुए ईरानी हमले के दौरान एक टर्मिनल को नुकसान पहुंचा। शनिवार को एहतियातन दोनों हवाई अड्डों से उड़ानें रोक दी गईं। दुबई के प्रतिष्ठित पाल के आकार वाले बुर्ज अल अरब होटल के बाहरी हिस्से पर भी ड्रोन को मार गिराए जाने के दौरान हल्की आग लग गई।

यह भी पढ़ें- खामेनेई की मौत के बाद ईरान में भारी उथल-पुथल, सड़कों पर उतरे जश्न और मातम में डूबे लोग

दुबई मीडिया ऑफिस के अनुसार सिविल डिफेंस टीमों ने तुरंत पहुंचकर स्थिति पर काबू पा लिया। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। शहर के एक अन्य लक्जरी होटल को भी शनिवार सुबह आग से नुकसान पहुंचा, जिसे गिरती मिसाइल के मलबे से जुड़ा माना जा रहा है।

ब्रिटेन के विदेश कार्यालय (FCDO) ने मध्य पूर्व के कई देशों में रह रहे ब्रिटिश नागरिकों को “तुरंत सुरक्षित स्थान पर शरण लेने” और इज़राइल व फिलिस्तीन की यात्रा से बचने की सलाह दी है।

FCDO ने कहा कि सुरक्षित स्थान पर घर के अंदर रहें, यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। हवाई क्षेत्र और एयरपोर्ट बंद होने के कारण संयुक्त अरब अमीरात और कतर जैसे देशों में हजारों ब्रिटिश नागरिक फंसे हो सकते हैं।

ब्रिटिश एयरवेज ने शनिवार को दुबई, दोहा, अम्मान और अबू धाबी की उड़ानें रद्द कर दीं, साथ ही तेल अवीव और बहरीन के लिए उड़ानें 3 मार्च तक रद्द की गई हैं।

लंदन से दोहा जा रही विमान वापस लौटी

लंदन से कतर की राजधानी दोहा जा रही ब्रिटिश एयरवेज की एक उड़ान को भी बीच रास्ते से वापस लौटना पड़ा। लंदन हीथ्रो हवाई अड्डा ने बताया कि कुछ उड़ानें रद या विलंबित हुई हैं। एमिरेट्स, कतर एयरवेज और एतिहाद एयरवेज जैसी प्रमुख एयरलाइनों की उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

भारत की एयरलाइनों पर भी गंभीर असर पड़ा है। भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि शनिवार को घरेलू एयरलाइनों की 400 से अधिक उड़ानें रद्द की गईं और रविवार को भी इतनी ही उड़ानें प्रभावित होने की आशंका है।

दुबई के हवाई अड्डों पर ठहराव सबसे ज्यादा असर दुबई के मुख्य हवाई अड्डे पर पड़ा है, जो अंतरराष्ट्रीय यातायात के लिए दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।

संयुक्त अरब अमीरात द्वारा हवाई क्षेत्र बंद किए जाने के बाद दुबई अंतरराष्ट्रीय, दुबई वर्ल्ड सेंट्रल (अल मकतूम) और अबू धाबी के ज़ायेद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें निलंबित कर दी गई हैं।

90,000 यात्रियों का बोझ

विश्लेषण कंपनी Cirium के अनुसार, दुबई, दोहा और अबू धाबी में रोजाना करीब 90,000 यात्री केवल तीन एयरलाइनों, एमिरेट्स, कतर एयरवेज और एतिहाद एयरवेज के जरिए ट्रांजिट करते हैं।

इससे पहले दुबई में हवाई हमले के सायरन बजने के बाद लोग शरण लेने के लिए भागते दिखे। प्रत्यक्षदर्शियों ने रॉयटर्स को बताया कि शहर के ऊपर कम से कम तीन बड़े धमाके सुने गए। दोहा के एक रिहायशी इलाके में एक मिसाइल (संभवतः जिसे रोका गया था) गिरने के बाद विस्फोट हुआ।

अमेरिका का सबसे बड़ा क्षेत्रीय एयर बेस अल उदैद, दोहा के पास स्थित है और ईरान ने क्षेत्र में मौजूद सभी अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने योग्य बताया है।

यह भी पढ़ें- घर के ऑफिस में बैठे थे खामेनेई और गिरी मिसाइल, कैसे हुई ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।