विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इराक में ईरान की एयरस्ट्राइक, सात सैनिकों की मौत; 13 घायल

Published: Wed, 25 Mar 2026 04:01 PM (GMT+05:30)

ईरान ने पश्चिमी इराक के अनबार प्रांत में हवाई हमला किया है। इस हमले में 7 इराकी सैनिक मारे गए और 13 घायल हो गए।

पश्चिमी इराक में ईरान की एयरस्ट्राइक (फोटो-रॉयटर्स)

पश्चिमी इराक में ईरान की एयरस्ट्राइक (फोटो-रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने पश्चिमी इराक के अनबार प्रांत में एयरस्ट्राइक की है। ईरान के इस हमले में 7 इराकी सैनिकों की मौत हो गई है। वहीं 13 घायल हुए हैं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा सूत्रों और रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पश्चिमी अनबार में एक सेना चिकित्सा केंद्र के पास, इराक के शिया 'पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस' से संबंधित एक जगह पर हुए हवाई हमले में सात इराकी सैनिक मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए।

ईरान ने इराक में की एयरस्ट्राइक

मंत्रालय ने बताया कि यह हमला स्थानीय समय के अनुसार सुबह लगभग 9 बजे के करीब हुआ, जिसमें एक सैन्य क्लिनिक और पास की एक इंजीनियरिंग यूनिट को निशाना बनाया गया।

Airstrike in western Anbar kills 7 Iraqi soldiers (1)

अनबार प्रांत में बचाव दल अभी भी हमले में घायल हुए लोगों की तलाश में जुटे हैं। मंत्रालय ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का स्पष्ट और गंभीर उल्लंघन बताया।

चिकित्सा सुविधाओं पर हमला करना गलत

मंत्रालय ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून और मानदंड चिकित्सा सुविधाओं और मेडिकल कर्मियों पर हमलों को प्रतिबंधित करते हैं।

मंत्रालय ने ईरान के इस हमले को खतरनाक तनाव वृद्धि करार दिया और मांग की कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाए।

इराक के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने कानूनी ढांचे के अनुसार जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार सुरक्षित रखा है।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे पाकिस्तानी जहाज की नो एंट्री, ईरान ने वापस भेजा

यह भी पढ़ें- इजरायल और US आर्मी बेस पर ईरान का फिर मिसाइल अटैक, 6 लोग घायल