विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुरक्षा चिंताओं के चलते भारत-सऊदी अरब की उड़ानें बाधित, कब तक स्थगित रहेंगी फ्लाइट

Published: Mon, 02 Nov 2026 01:29 AM (IST)

सऊदी अरब में मौजूदा सुरक्षा चिंताओं के कारण अकासा एयर, एयर इंडिया और इंडिगो जैसी प्रमुख एयरलाइंस ने अपनी सेवाओं ...और पढ़ें

सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट बाधित। (फाइल फोटो।)

सऊदी अरब जाने वाली फ्लाइट बाधित। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. सऊदी अरब में सुरक्षा चिंताओं से उड़ानें बाधित।

  2. अकासा, एयर इंडिया, इंडिगो की कई उड़ानें निलंबित।

  3. भारतीय दूतावास ने यात्रियों को समय जांचने की सलाह दी।

डिजिटल डेस्क, दुबई। भारत और सऊदी अरब के बीच उड़ानों में व्यवधान अभी जारी है। खाड़ी देश में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, अकासा एयर ने रविवार को जेद्दा के लिए अपनी सेवाओं के निलंबन को 18 नवंबर तक बढ़ा दिया है। एयरलाइन ने बताया कि रियाद आने-जाने वाली उड़ानें 30 नवंबर तक स्थगित रहेंगी।

दो दिन पहले ही एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा था कि जेद्दा, रियाद और दम्मम के लिए उनकी उड़ानें 14 नवंबर तक निलंबित रहेंगी। इंडिगो ने भी सऊदी अरब के कई शहरों के लिए अपनी सेवाएं 14 नवंबर तक स्थगित कर दी हैं।

उड़ानों में व्यवधान जारी

सऊदी अरब में हवाई अड्डों सहित आम नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमलों के बीच नियमित उड़ानों में व्यवधान जारी है। ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हवाई अड्डों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे समेत सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हमलों की जिम्मेदारी ली है। इस समूह ने सऊदी अरब पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।

भारतीय दूतावास की सलाह

भारतीय दूतावास ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा से पहले उड़ानों का समय जांच लें। सऊदी अरब में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय रहते हैं। यह उमरा के लिए जाने वाले भारतीय यात्रियों का एक प्रमुख गंतव्य भी है।

यह भी पढ़ें: अमेरिका के आसमान में नासा का अद्भुत विमान, पेंसिल जितना पतला है X-59 सुपरसोनिक जेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।