भारत और संयुक्त अरब अमीरात नेे की रक्षा मामले में चर्चा
दोनों देशों के बीच पहले दौर की वार्ता जनवरी माह में हुई थी, जबकि तीसरे दौर की वार्ता की तिथि अभी तय नहीं हुई है।
दुबई, प्रेट्र। भारत व संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच दूसरे दौर की रणनीतिक वार्ता में प्रमुख तौैर पर रक्षा मामलों पर चर्चा की गई। भारत की तरफ से विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर व यूएई की तरफ से उनके समकक्ष अनवर गरगेश ने भागीदारी की।
दोनों देशों के बीच पहले दौर की वार्ता जनवरी माह में हुई थी, जबकि तीसरे दौर की वार्ता की तिथि अभी तय नहीं हुई है। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति को लेकर संतोष जताया। अकबर शनिवार को यहां दो दिन की यात्रा पर पहुंचे थे।
इस दौरान उन्होंने कैबिनेट मंत्री व रक्षा राज्य मंत्री मोहम्मद बिन अहमद अल बावर्दी से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूएई का दौरा अगस्त 2015 में किया था। दोनों देशों के बीच सालाना 53 अरब डॉलर का कारोबार होता है। यूएई भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। 2016-17 के दौरान भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति के मामले में यूएई पांचवे स्थान पर था।
यह भी पढ़ें: अमेरिका का यमन पर हवाई हमला, अल कायदा के 5 आतंकी ढेर