विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी में जजान अरामको रिफाइनरी पर बड़ा हमला, यमन के हूती विद्रोहियों ने ली ड्रोन स्ट्राइक की जिम्मेदारी

Published: Sun, 09 Aug 2026 04:42 PM (IST)

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के जजान स्थित अरामको रिफाइनरी पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है।

अरामको रिफाइनरी पर हूती विद्रोहियों का हमला

अरामको रिफाइनरी पर हूती विद्रोहियों का हमला

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, रियाद। यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार को सऊदी अरब के लाल सागर तट पर स्थित एक प्रमुख तेल ठिकाने को निशाना बनाया है। हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारी ने दावा किया है कि उनके लड़ाके जजान स्थित सऊदी अरामको रिफाइनरी पर ड्रोन से बेहद सटीक हमला करने में कामयाब रहे।

याह्या सारी ने बताया कि यह कार्रवाई सऊदी अरब द्वारा उत्तर-पश्चिम यमन में किए गए ड्रोन हमले के जवाब में की गई है।

ऊर्जा मंत्रालय ने आग लगने की पुष्टि की

वहीं सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि जजान अरामको रिफाइनरी के एक हिस्से में रविवार सुबह आग लग गई थी, जिसे फायरफाइटिंग टीमों ने समय रहते बुझा दिया।

मंत्रालय ने कहा, सऊदी अरामको की औद्योगिक सुरक्षा अग्निशमन टीमों ने रविवार को जजान में सऊदी अरामको रिफाइनरी से संबंधित एक सुविधा में लगी आग को बिना किसी के घायल हुए बुझा दिया। हालांकि, मंत्रालय ने आग लगने की वजह नहीं बताई, लेकिन यह स्पष्ट किया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

यमन में हुए मिसाइल और ड्रोन हमले

इसके साथ ही यमन के मोखा शहर पर भी मिसाइल और ड्रोन से हमले किए गए, जहां बंदरगाह के पास स्थानीय लोगों ने लगातार छह जोरदार धमाकों की आवाज सुनी। यमन एयर डिफेंस ने इन हमलों का जवाब दिया है।

मिडिल ईस्ट में गहराया तनाव

2022 में हुआ युद्धविराम अब टूटटा हुआ नजर आ रहा है। लाल सागर में व्यावसायिक जहाजों और तेल ठिकानों पर बढ़ते हमलों के कारण पूरे मध्य पूर्व में तनाव और गहरा गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।