विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हूती विद्रोहियों ने किए सऊदी तेल ठिकानों पर हमले, कर्ज के बोझ तले दबा पाकिस्तान दे रहा सुरक्षा की गारंटी

Published: Fri, 13 Nov 2026 06:48 AM (IST)

यानबू शहर के जिस बंदरगाह के नजदीक लगे पंपिंग स्टेशन को नुकसान पहुंचाया गया है उससे टैंकरों में भरने के ...और पढ़ें

हूती विद्रोहियों ने किए सऊदी तेल ठिकानों पर हमले

हूती विद्रोहियों ने किए सऊदी तेल ठिकानों पर हमले

HighLights

  1. हूती ने हवाई हमलों से सऊदी अरब को बड़ा नुकसान पहुंचाया है

  2. पाकिस्तान ने कहा है कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे

रॉयटर, सना। यमन के हूती लड़ाकों ने कहा है कि उन्होंने सऊदी अरब में लाल सागर के तटीय शहर यानबू में लगे आयल पंपिंग स्टेशन और ईस्ट-वेस्ट आयल पाइपलाइन को एक स्थान पर क्षतिग्रस्त कर दिया है। हूती ने हवाई हमलों से सऊदी अरब को यह नुकसान पहुंचाया है।

यानबू शहर के जिस बंदरगाह के नजदीक लगे पंपिंग स्टेशन को नुकसान पहुंचाया गया है उससे टैंकरों में भरने के लिए तेल पंप किया जाता था। सऊदी अरब ने हूती के दावे पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की है।

इस बीच पाकिस्तान ने कहा है कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए हर संभव उपाय किए जाएंगे। इसके लिए पाकिस्तान की सेना पूरी तरह से तैयार है।

हूती से लड़ाई के बीच सऊदी अरब ने यूरोपीय संघ और अन्य देशों से अपील की है कि वे हूती संगठन को आतंकी संगठन घोषित कर उस पर कड़े प्रतिबंध लगाएं। इससे वैश्विक सुरक्षा मजबूत होगी।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।