Move to Jagran APP

Red Sea: लाल सागर में डूबा पहला मालवाहक जहाज, हूती विद्रोहियों ने पिछले हफ्ते बनाया था रूबीमार को निशाना

हूती हमले में पहली बार एक मालवाहक जहाज पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर शुक्रवार को डूब गया। जहाज रूबीमार पर पिछले हफ्ते हमला बोला गया था। ब्रिटिश स्वामित्व वाला जहाज 41000 टन फर्टिलाइजर लेकर जा रहा था। यमन सरकार ने कहा है कि इस जहाज के डूबने से पर्यावरण संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं। इसके साथ ही इस रूट पर खतरा और बढ़ गया है।

By Agency Edited By: Mohd Faisal Published: Sun, 03 Mar 2024 04:15 AM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2024 04:15 AM (IST)
Red Sea: लाल सागर में डूबा पहला मालवाहक जहाज (फोटो रायटर)

रायटर, दुबई। इजरायल हमास संघर्ष शुरू होने के बाद से ही लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर हूती आतंकियों के हमले जारी हैं। हूती हमले में पहली बार एक मालवाहक जहाज पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर शुक्रवार को डूब गया। जहाज रूबीमार पर पिछले हफ्ते हमला बोला गया था।

loksabha election banner

यमन ने की जहाज के डूबने की पुष्टि

यमन की ओर से शनिवार को इसके डूबने की पुष्टि की गई है। ब्रिटिश स्वामित्व वाला जहाज 41,000 टन फर्टिलाइजर लेकर जा रहा था। यमन सरकार ने कहा है कि इस जहाज के डूबने से पर्यावरण संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो गई हैं।

ब्रिटिश मैरीटाइम ट्रेड आर्गेनाइजेशन ने जारी किया बयान

ब्रिटिश मैरीटाइम ट्रेड आर्गेनाइजेशन की ओर से शनिवार को कहा गया है कि उसे यमन के मोखा बंदरगाह से 15 समुद्री मील पश्चिम में एक जहाज पर हमले की सूचना मिली थी। चालक दल जहाज को लंगर डालने का प्रयास कर रहे थे। सैन्य अधिकारियों द्वारा उन्हें निकाला गया। इसके साथ ही इस रूट पर खतरा और बढ़ गया है। पहले ही कई जहाज मार्ग से हट चुके हैं।

डूबने से जलमार्ग पर चलने वाले जहाजों के लिए और अधिक मार्ग परिवर्तन और उच्च बीमा दरें देखने को मिल सकती हैं। यह भी आशंका जताई जा रही है कि इससे इजरायल-हमास युद्ध और विस्तृत हो सकता है, जिससे पश्चिम एशिया का माहौल अस्थिर हो सकता है।

अमेरिकी सेना ने हूती के ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य गठबंधन ने यमन के लाल सागर बंदरगाह शहर होदेइदाह में हूती ठिकानों के खिलाफ दो हवाई हमले किए। हमलों ने शहर के पश्चिम में उसके मोबाइल मिसाइल लॉन्चरों को निशाना बनाया। अमेरिकी सेना ने कहा कि यह हमला हूती की मिसाइल के खिलाफ आत्मरक्षा के लिए किया गया था। अमेरिकी केंद्रीय कमान ने कहा कि मिसाइल को हूती लाल सागर की ओर लॉन्च करने वाला था। इसकी वजह से लाल सागर में अमेरिकी विमानों के लिए खतरा पैदा हो जाती।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.