विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रियाद में किंग खालिद एयरपोर्ट पर हमले के बाद 300 से ज्यादा उड़ानें रद, हूती विद्रोहियों के हमलों से बिगड़े हालात

Published: Fri, 09 Oct 2026 08:06 AM (IST)

रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमलों के बाद 300 से अधिक उड़ानें रद कर दी गई हैं।

किंग खालिद एयरपोर्ट पर हमले के बाद 300 से ज्यादा उड़ानें रद (फोटो-पीटीआई)

किंग खालिद एयरपोर्ट पर हमले के बाद 300 से ज्यादा उड़ानें रद (फोटो-पीटीआई)

HighLights

  1. किंग खालिद हवाई अड्डे पर हमलों के बाद 300+ उड़ानें रद।

  2. एअर इंडिया, इंडिगो, लुफ्थांसा ने रियाद उड़ानें रोकीं।

  3. ईरान समर्थित हूती समुदाय ने हमलों की जिम्मेदारी ली।

डिजिटल डेस्क, रियाद। सऊदी अरब की राजधानी रियाद में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमले के बाद रियाद जाने वाली 300 से ज्यादा फ्लाइट रद कर दी गई हैं।

एअर इंडिया, इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार, 8 अक्टूबर को सुरक्षा का हवाला देते हुए 10 अक्टूबर तक रियाद के लिए अपनी उड़ानें रद कर दीं।

एक प्रत्यक्षदर्शी और मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों के मुताबिक, गुरुवार को रियाद एयरपोर्ट पर खड़े एक विमान से धुआं उठता देखा गया।

रियाद जाने वाली 333 फ्लाइट रद

ट्रैकर पोर्टल्स के मुताबिक, रियाद से जुड़ी करीब 333 उड़ानें दुनिया भर में रद की गई हैं। लुफ्थांसा ग्रुप की एयरलाइंस ने भी कहा कि वे रियाद के लिए उड़ानें रोक देंगी।

सऊदी अरब में इन हमलों के पीछे ईरान समर्थित हूती समुदाय है। सऊदी अरब में हूती हवाई अड्डों, सैन्य अड्डों और तेल ठिकानों पर बार-बार हमले कर रहे हैं।

हूती विद्रोहियों ने इन सभी ग्लोबल एयरलाइंस को हमलों के नतीजों को लेकर चेतावनी दी और बताया कि ये जगह उनके सैन्य अभियान का केंद्र है।

सऊदी अरब में बिगड़ रहे हालात

एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, 'क्षेत्र में बदलते हालात को देखते हुए, हमने 10 अक्टूबर तक रियाद आने-जाने वाली उड़ानें रद कर दी हैं। प्रभावित यात्रियों को मुफ्त री-शेड्यूलिंग या रद करने पर पूरा रिफंड देने की पेशकश की जा रही है। हम स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं।'

जर्मन ग्रुप की एयरलाइंस लुफ्थांसा के प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, 'मध्य पूर्व में मौजूदा हालात के कारण 16 अक्टूबर तक रियाद के लिए उड़ानें रोक रहे हैं।'

रियाद में एयरपोर्ट पर हमला

रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हमले को लेकर एक शख्स ने पोस्ट करते हुए बताया, 'हम यात्रियों को बताना चाहते हैं कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी एयरलाइंस से सीधे संपर्क करें और अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें।'

हूती समुदाय ने दावा किया कि उन्होंने गुरुवार को तीसरी बार रियाद एयरपोर्ट को निशाना बनाया। इससे कुछ घंटे पहले ही सऊदी के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने पिछले हमले में मिसाइलों को रोकने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में कई ब्लास्ट के बाद दो एयरपोर्ट बंद, एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली रिटर्न; भारतीयों के लिए एडवाइजरी