विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी अरब में कई ब्लास्ट के बाद दो एयरपोर्ट बंद, एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली रिटर्न; भारतीयों के लिए एडवाइजरी

Published: Thu, 08 Oct 2026 07:14 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 08 Oct 2026 08:11 PM (GMT+05:30)

सऊदी अरब में हूती हमलों के कारण दिल्ली से रियाद जा रही एयर इंडिया की उड़ान AI2243 को वापस दिल्ली ...और पढ़ें

सऊदी अरब में तनाव के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

सऊदी अरब में तनाव के बीच भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

HighLights

  1. एयर इंडिया की उड़ान AI2243 दिल्ली लौटी।

  2. किंग खालिद एयरपोर्ट पर हूती हमलों के कारण।

  3. रियाद के लिए उड़ानें 10 अक्टूबर तक निलंबित।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सऊदी अरब के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत कई ठिकानों पर हुए भीषण हूती हमलों के बाद सुरक्षा कारणों से दिल्ली से रियाद जा रही एयर इंडिया की उड़ान (AI2243) को अरब सागर के ऊपर से वापस दिल्ली मोड़ दिया गया।

एअर इंडिया की फ्लाइट AI2243 दिल्ली से रवाना हुई थी और गुजरात के ऊपर से होते हुए दक्षिण की ओर अरब सागर के ऊपर से गुजर रही थी। पायलटों ने बाद में विमान को वापस मोड़ दिया और फिलहाल वह दिल्ली की ओर लौट रहा है।

सुरक्षा स्थिति का हवाला देते हुए एअर इंडिया, इंडिगो और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने गुरुवार को रियाद जाने वाली अपनी सभी उड़ानें 10 अक्टूबर तक रद कर दीं। एयरलाइंस ने बताया कि प्रभावित यात्रियों को पूरी रकम वापस कर दी जाएगी।

भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

सऊदी अरब की वर्तमान स्थिति को देखते हुए रिजाद स्थिति भारतीय दुतावास ने अपने नागरियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दुतावास ने लिखा, 'अभी के हालात को देखते हुए, सऊदी अरब में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अलर्ट और सावधान रहें, जरूरत के हिसाब से घर के अंदर रहें, और लोकल अधिकारियों द्वारा ऑफिशियल चैनल से दिए गए निर्देशों का पालन करें।

भारतीय नागरिकों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे चल रही घटनाओं से जुड़े किसी भी वीडियो या समाचार को न फैलाएं और न ही दोबारा पोस्ट करें।'

रियाद में भारतीय दूतावास और जेद्दा में कॉन्सुलेट और VFS के जरिए इसकी आउटसोर्स्ड सर्विस नॉर्मल तरीके से काम कर रही हैं और ज़रूरत पड़ने पर अपडेट और एडवाइजरी जारी करेंगी।

प्रवासी भारतीय सहायता केंद्र (PBSK) की 24x7 हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर- 8002471234 पर उपलब्ध है। भारतीय समुदाय अपडेट के लिए दूतावास के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो कर सकता है।

किंग खालिद एयरपोर्ट बंद

बता दें कि सऊदी अरब की राजधानी रियाद में एक के बाद एक कई धमाके हुए हैं, इसी दौरान शहर के किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बड़ा धमका हुआ। फ्लाइट-ट्रैकिंग सर्विस के अनुसार, धमाके बाद किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट फिर से बंद हो गया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 8 लोग घायल हो गए। इस हमले की जिम्मेदारी हूतियों ने ली है।

भारत ने गुरुवार को रियाद में आभा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमलों की निंदा करते हुए नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने को पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया।

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना पूरी तरह अस्वीकार्य है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके परिवारों के प्रति हम अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की हम कामना करते हैं। हम सऊदी अरब साम्राज्य की जनता और सरकार के साथ एकजुटता व्यक्त करते हैं और उनके साथ खड़े हैं।'