विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सऊदी अरब में जजान की रिफायनरी पर हूती विद्रोहियों का हमला, चार लाख बैरल का शोधन करने वाले कारखाने में आग लगी

Published: Fri, 27 Nov 2026 06:49 AM (GMT+05:30)

हूती के हमले की सऊदी अरब ने पुष्टि कर दी है, कारखाने में काम रोक दिया गया है। इससे पहले बुधवार को हूती ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी रास तानुरा रिफायनरी पर हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया था।

सऊदी अरब में जजान की रिफायनरी पर हूती विद्रोहियों का हमला

सऊदी अरब में जजान की रिफायनरी पर हूती विद्रोहियों का हमला

HighLights

  1. चार लाख बैरल का शोधन करने वाले कारखाने में आग लगी

  2. जेद्दा और जजान के बंदरगाहों को भी निशाना बनाने का दावा

रॉयटर, रियाद। यमन के हूती लड़ाकों ने गुरुवार को सऊदी अरब के जजान शहर में स्थित आयल रिफायनरी पर हवाई हमला किया। इस हमले से रिफायनरी को नुकसान हुआ है और उसमें आग लग गई है।

हूती के इस हमले की सऊदी अरब ने पुष्टि कर दी है, कारखाने में काम रोक दिया गया है। इससे पहले बुधवार को हूती ने सऊदी अरब की सबसे बड़ी रास तानुरा रिफायनरी पर हमला कर उसे भारी नुकसान पहुंचाया था।

जजान शहर की जिस रिफायनरी पर हूती ने हमला किया उसकी तेलशोधन क्षमता प्रतिदिन चार लाख बैरल कच्चे तेल की है।

सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने बताया है कि जजान पर हमले के बाद हूती के बैलेस्टिक मिसाइल लांचर साइट को हवाई हमले में नष्ट कर दिया गया। यह स्थान हूती के नियंत्रण वाले यमन के बंदरगाह शहर होदेदा में था।

इसके अतिरिक्त भी हूती के इलाकों पर हवाई हमले किए गए। इससे पहले बुधवार को हूती ने रास तानुरा रिफायनरी पर हमले के अतिरिक्त जेद्दा और जजान के बंदरगाहों पर हमलों का दावा किया था।

हूती और सऊदी अरब के बीच तनातनी जुलाई में शुरू हो गई थी। इसी दौरान हूती ने सऊदी जहाजों के लाल सागर से गुजरने पर रोक लगा दी और सऊदी अरब समर्थित यमन सरकार की सेना से उसकी झड़प होने लगी।

कुछ दिन बाद यमन में लड़ाई शुरू हो गई और उसके बाद सितंबर के पहले सप्ताह से सऊदी अरब के साथ भी हूती की सीधी लड़ाई शुरू हो गई। इस लड़ाई में दोनों ने एक-दूसरे के ठिकानों पर हवाई हमले किए। ये हमले अभी तक जारी हैं।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।