विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अपने साथी शहीदों में शामिल', हिजबुल्ला ने की नसरुल्ला के मारे जाने की पुष्टि; खाई जंग जारी रखने की कसम

By Agency Edited By: Sachin Pandey
Published: Sat, 28 Sep 2024 05:44 PM (IST)

Hezbollah Chief Hassan Nasrallah हिजबुल्लाह ने इजरायली सेना की ओर से हसन नसरुल्ला को मार गिराने के दावे की पुष्टि ...और पढ़ें

नसरुल्ला ने तीन दशकों से अधिक समय तक हिजबुल्ला का नेतृत्व किया। (File Image)
नसरुल्ला ने तीन दशकों से अधिक समय तक हिजबुल्ला का नेतृत्व किया। (File Image)

HighLights

  1. इससे पहले इजरायली सेना ने बयान जारी कर नसरुल्ला के मारे जाने की पुष्टि की थी।
  2. हिजबुल्ला ने कहा कि वह दुश्मन के खिलाफ पवित्र युद्ध जारी रखेगा।

एपी, तेल अवीव। इजरायली सेना की घोषणा के बाद हिजबुल्लाह ने भी पुष्टि की है कि उसके नेता और उसके संस्थापकों में से एक हसन नसरुल्ला इजरायली हवाई हमले में मारा गया।

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक हिजबुल्ला ने शनिवार को जारी एक बयान में कहा कि नसरुल्ला अपने साथी शहीदों में शामिल हो गए हैं। बयान में कहा गया है कि हिजबुल्लाह दुश्मन के खिलाफ और फिलिस्तीन के समर्थन में पवित्र युद्ध जारी रखने की कसम खाता है।

तीन दशकों से अधिक समय तक किया नेतृत्व

गौरतलब है कि नसरुल्ला ने तीन दशकों से अधिक समय तक आतंकवादी समूह हिजबुल्ला का नेतृत्व किया। उसकी मौत मध्य पूर्व में संघर्षों को नाटकीय रूप से बदल सकती है।

इससे पहले शुक्रवार को इजरायल ने हिजबुल्ला पर बड़ा हमला करते हुए बेरुत स्थित उसके मुख्यालय को निशाना बनाया था। शनिवार को इजरायली सेना ने दावा किया था कि हमले में हिजबुल्ला चीफ नसरुल्ला मारा गया है। अब हिजबुल्ला ने खुद इसकी पुष्टि की है।