यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इजरायली सेना से झड़प में सात फलस्तीनी नागरिकों की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि यह बमबारी ऐसे समय में की गई जब सीमा के पास प्रदर्शन का आयोजन होना था।

यरुशलम, रायटर। इजरायली सेना और फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में शुक्रवार को सात लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों घायल हो गए। हाल के वर्षो में गाजा सीमा से लगते इलाके में इजरायल के खिलाफ फलस्तीन नागरिकों का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया था। प्रदर्शनकारियों को काबू में करने के लिए इजरायली सेना को गोली चलानी पड़ी।
फलस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, मरने वालों में 16 साल का एक किशोर भी शामिल था। फायरिंग में करीब पांच सौ लोगों के घायल होने की आशंका है। इजरायली सेना का कहना है कि उन्होंने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोल दागे थे। लेकिन दंगाई पथराव, तोड़फोड़ और आगजनी से बाज नहीं आ रहे थे। हालात को नियंत्रण में करने के लिए सेना ने केवल दंगाइयों को ही निशाना बनाया। सेना के मुताबिक, दंगाइयों ने जवानों को भी जान से मारने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों ने सीमा पर बनी सुरक्षा दीवार को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया।
