विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गाजा में इजरायल की बड़ी एयरस्ट्राइक: हमास के उप शिक्षा मंत्री खालेद अबू नाडा और पत्नी समेत 9 की मौत

Published: Thu, 26 Nov 2026 11:06 PM (GMT+05:30)

गाजा में इजरायली हवाई हमले और गोलीबारी में हमास के उप शिक्षा मंत्री खालेद अबू नाडा और उनकी पत्नी सहित नौ लोग मारे गए। इजरायल ने इसे हमास के नेताओं को निशाना बनाने का अभियान बताया, जबकि हमास ने इसे जघन्य अपराध करार दिया है।

इजरायल के हवाई हमले में गाजा के मंत्री की मौत (फोटो- सोशल साइट X/@netanyahu)

इजरायल के हवाई हमले में गाजा के मंत्री की मौत (फोटो- सोशल साइट X/@netanyahu)

HighLights

  1. गाजा में इजरायली हवाई हमले में नौ लोग मारे गए।

  2. हमास के उप शिक्षा मंत्री खालेद अबू नाडा भी मारे गए।

  3. इजरायल ने इसे हमास नेताओं को निशाना बनाना बताया।

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। गाजा पर गुरुवार को इजरायल के हवाई हमले और गोलीबारी में नौ लोग मारे गए। मारे गए लोगों में हमास की सरकार के एक मंत्री और अधिकारी शामिल हैं। इजरायल ने यह कार्रवाई एक वर्ष पूर्व हुए युद्धविराम के बीच की है। युद्धविराम के दौरान इजरायली हमलों में 1,600 लोगों से ज्यादा मारे गए हैं।

बुधवार-गुरुवार की रात इजरायल के हवाई हमले में दीर अल-बलाह की बहुमंजिली इमारत में मौजूद गाजा की सरकार के उप शिक्षा मंत्री खालेद अबू नाडा और उनकी पत्नी मारे गए। नाडा दो दिन में मारे गए हमास के तीसरे बड़े पदाधिकारी हैं।

इससे पहले हमास के दो बड़े सुरक्षा अधिकारी मारे गए हैं। इस हमले पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह कार्रवाई हमास के नेताओं और कमांडरों को निशाना बनाने के इजरायली अभियान का हिस्सा थी। कहा, हमास का कोई भी आतंकी और नेता हमसे दूर नहीं है, हम उसे नहीं छोड़ेंगे।

इजरायली सेना ने कहा है कि अबू नाडा हमास के आर्थिक मामलों को देखते थे। वह हमास के लिए धन का इंतजाम करते थे। उनकी मौत से हमास कमजोर होगा। जबकि हमास ने इस हमले को एक अकादमिक शख्सियत की हत्या और इजरायल का जघन्य अपराध करार दिया है। बाकी सात लोग अलग-अलग स्थानों पर मारे गए हैं।

डेमोक्रेटिक पार्टी की आइसेनकोट से अनबन खत्म

इजरायल में मध्यमार्गी गठबंधन के नेता और मनोनीत प्रधानमंत्री गादी आइसेनकोट से वामपंथी डेमोक्रेटिक पार्टी की अनबन खत्म हो गई है। डेमोक्रेटिक पार्टी बेंजामिन नेतन्याहू को हटाकर आइसेनकोट को नया प्रधानमंत्री बनाने की मुहिम में फिर से शामिल हो गई है।

इस बीच अति रूढ़िवादी पार्टी हारेदी ने भी आइसेनकोट के साथ आने के संकेत दिए हैं। ऐसे में आइसेनकोट की कोशिश है कि अब वह नेतन्याहू की लिकुड पार्टी और अरब पार्टियों के बगैर सरकार बनाएं।

लिकुड पार्टी के नेताओं से हाल के दिनों की वार्ता में आइसेनकोट ने साफ कर दिया है कि वह नई सरकार में प्रधानमंत्री बनने से कम में तैयार नहीं हैं जबकि लिकुड पार्टी नेतन्याहू को प्रधानमंत्री पद पर बनाए रखना चाहती है।

सोर्स- न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के अनुसार

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।