फ्लाईदुबई मामले में बड़ा खुलासा, स्मित मच्छर के को-पायलट का मालदीवी कनेक्शन; UAE में दो गिरफ्तार
फ्लाईदुबई घटना में कैप्टन स्मित मच्छर के को-पायलट से जुड़े दो मालदीवी पायलटों को यूएई में गिरफ्तार किया गया है।

HighLights
फ्लाईदुबई घटना में दो मालदीवी पायलट यूएई में गिरफ्तार।
कैप्टन स्मित मच्छर के को-पायलट से जुड़ाव सामने आया।
गिरफ्तारी कैप्टन पर हमले के तीन दिन बाद हुई।
डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। फ्लाईदुबई फ्लाइट में हुई घटना में मालदीव के दो पायलट के गिरफ्तार होने की खबर सामने आई है। इस पायलट का कनेक्शन फ्लाइट में कैप्टन स्मित मच्छर के को-पायलट और आरोपी हमाम अल-हम्मामी से बताया जा रहा है।
फ्लाईदुबई में कैप्टन स्मित मच्छर पर हमला किए जाने के सिर्फ तीन दिन बाद ही इन दो मालदीवी पायलटों को भी हिरासत में लिया गया।
फ्लाईदुबई कनेक्शन में मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
समाचार एजेंसी पीटीआई ने मालदीवी न्यूज पोर्टल अधाधु (Adhadhu) के हवाले से बताया कि इन दोनों मालदीवी पायलटों को 3 अक्टूबर को UAE में हिरासत में लिया गया।
मालदीव के इन पायलटों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन संयुक्त अरब अमीरात में मालदीवी दूतावास ने उनके परिवारों को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है।
यह भी पढ़ें- कैप्टन स्मित मच्छर पर हुए हमले की जांच करेगा भारत, NIA ने दर्ज किया मामला
