विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान के कुवैत पर मिसाइल हमले के बाद रोकी गईं उड़ानें, बिजली और पानी के प्लांट में लगी आग

Published: Sat, 18 Jul 2026 01:23 PM (GMT+05:30)

ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के कारण ईरान ने कुवैत पर कई मिसाइलें दागीं, जिससे सभी हवाई सेवाएं तुरंत रोक दी गईं। 

कुवैत पर ईरान का हमला। (फाइल फोटो)

कुवैत पर ईरान का हमला। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ईरान ने कुवैत पर कई मिसाइलें दागीं, तनाव बढ़ा।

  2. कुवैत में सभी हवाई सेवाएं तुरंत रोक दी गईं।

  3. बिजली ग्रिड और डिसेलिनेशन प्लांट को नुकसान पहुंचा।

डिजिटल डेस्क, कुवैत। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के कारण कुवैत पर तेहरान ने कई मिसाइलें दागीं। इससे सभी हवाई सेवाओं को तुरंत रोकना पड़ा और खाड़ी देश के पावर ग्रिड और पानी को खारेपन से मुक्त करने वाले इंफ्रास्ट्रक्चर के अहम हिस्सों को नुकसान पहुंचा।

शनिवार तड़के से ही पूरे कुवैत में हवाई हमले के सायरन बार-बार बजते रहे। ईरान से दागी गईं मिसाइलों के कुवैत के हवाई क्षेत्र में घुसने के बाद अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने और घरों के अंदर ही रहने की चेतावनी दी।

ऑपरेशन नसर 2 के तहत किए गए हमले

हमले की जानकारी देते हुए ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने बताया कि उसकी सेना ने कुवैत में आरिफजान ग्राउंड फोर्सेज सपोर्ट सेंटर को निशाना बनाया है। आईआरजीसी का दावा है कि उसके ऑपरेशन नसर 2 के 18वें चरण के तहत किए गए इस हमले में वहां तैनात कई अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं।

आईआरजीसी ने क्या दावा किया?

इसके अलावा, आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने एक टारगेटेड ड्रोन हमला किया, जिसमें कुवैत में मौजूद अमेरिकी अली अल सलेम बेस पर लगे रडार सिस्टम को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया गया। समुद्री और कम्युनिकेशन के मोर्चे पर तनाव और बढ़ाते हुए ईरान के सरकारी मीडिया ने नेवी के हवाले से बताया कि उसकी यूनिट्स ने कुवैत के अल अहमदी पोर्ट पर मौजूद अमेरिकी नेवी के फ्यूल सपोर्ट पियर (ईंधन आपूर्ति केंद्र) के खिलाफ ड्रोन और मिसाइलें तैनात की थीं।

आईआरजीसी ने यह भी दावा किया कि उसने देश के भीतर मौजूद अमेरिकी सिग्नलिंग और कम्युनिकेशन हब पर हमला करके उसे नष्ट कर दिया है।

इंटनेशनल ट्रैवल में आई रुकावट

इन हमलों की वजह से इंटरनेशनल ट्रैवल में तुरंत रुकावट आई। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, कुवैत एयरवेज ने सरकारी अधिकारियों द्वारा नेशनल एयरस्पेस को पूरी तरह बंद करने के बाद कुवैत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिए हैं।

फ्लैग कैरियर ने पुष्टि की है कि देश के मेन एविएशन हब पर आने वाली और जाने वाली दोनों फ्लाइट्स को रीजनल सिक्योरिटी के तेजी से बिगड़ने की वजह से रोक दिया गया है।

यूटिलिटी नेटवर्क को भी हुआ नुकसान

इसके साथ ही इन हमलों से घरेलू यूटिलिटी नेटवर्क को सीधा नुकसान पहुंचा। अल जजीरा के अनुसार, कुवैत के बिजली, पानी और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने पुष्टि की कि ईरान की हालिया बमबारी के बाद बिजली और पानी के डिसेलिनेशन प्लांट के एक हिस्से में आग लग गई।

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान पर की लगातार सातवीं रात बमबारी, तेहरान की चेतावनी, कहा- 'कोई भी सीमा सुरक्षित नहीं रहेगी'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।