Move to Jagran APP

इराक में दिखा अत्यंत दुर्लभ नजारा, बर्फ से पट गई राजधानी

इराक की यह बर्फबारी सदी की सबसे शानदार बर्फबारी कही जा रही है। पिछली दफा 2008 में बर्फबारी तो हुई थी लेकिन वह ऐसी नहीं थी।

By Shashank PandeyEdited By: Published: Wed, 12 Feb 2020 08:08 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 08:08 AM (IST)
इराक में दिखा अत्यंत दुर्लभ नजारा, बर्फ से पट गई राजधानी
इराक में दिखा अत्यंत दुर्लभ नजारा, बर्फ से पट गई राजधानी

बगदाद, एएफपी। इराक में मौसम के बदलाव ने राजधानी समेत अनेक इलाकों की तस्वीर ही बदल दी। सरकार के खिलाफ लगातार चले विरोध प्रदर्शनों से त्रस्त राजधानी वासियों को मंगलवार सुबह दूर-दूर तक सफेद बर्फ से ढकी जमीन दिखाई दी। खूबसूरत नजारा देख लोग बर्फ के साथ तस्वीरें लेने लगे और बच्चों के लिए बर्फ के गोले खिलौने बन गए।

loksabha election banner

इराक की यह बर्फबारी सदी की सबसे शानदार बर्फबारी कही जा रही है। पिछली दफा 2008 में बर्फबारी तो हुई थी, लेकिन वह ऐसी नहीं थी। मौसम विभाग के अनुसार, बर्फबारी का यह सिलसिला बुधवार को भी बना रह सकता है। आमतौर पर इराक में भीषण गर्मी का प्रकोप ज्यादा रहता है। हाल के वर्षों में गर्मी में बगदाद का तापमान 51 डिग्री सेल्सियस तक चला गया था। फिलहाल बर्फ की सफेद चादर राजधानी समेत अनेक शहरों के अलावा शिया समुदाय के पवित्र शहर कर्बला में भी देखी जा सकती है।

बगदाद में मंगलवार को कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां एक शताब्दी में दूसरी बार बर्फबारी हुई और लोग अपना काम छोड़कर बर्फ के साथ खेलते और तस्वीरें लेते दिखे।पिछली बार 2008 में बर्फ गिरी थी लेकिन यह बेहद हल्की थी। इराक के बुजुर्गों और युवाओं का कहना है कि उन्होंने पहली बार बर्फ देखी है।शहर के ताड़ के पेड़ बर्फ की सफेद चादरों में ढक गए। 

वहीं लंबे समय से सरकार के विरोध में प्रदर्शन करने वाले लोगों के तिरपाल पर बर्फ की सफेद परत चढ़ गई।इराक के मौसम विज्ञान केंद्र के मीडिया प्रमुख अमेर अल-जबेरी ने एएफपी को बताया कि बर्फबारी बुधवार तक जारी रह सकती है और मौसम काफी ठंडा रहेगा। यह शीत लहर यूरोप से आई है।

बगदाद के लोग ठंड से ज्यादा गर्मी के अभ्यस्त हैं। शियाओं के प्रसिद्ध पवित्र स्थान करबला में भी बर्फ गिरी। बर्फबारी उत्तरी इराक में सामान्य है लेकिन मध्य और दक्षिणी इराक में यह दुर्लभ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.