सऊदी समेत अरब देशों में मनाई गई बकरीद
साल 2015 में शैतान को पत्थर मारने की रस्म के दौरान भगदड़ में करीब 800 लोगों की मौत हो गई थी।
By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 09:50 PM (IST)Updated: Wed, 22 Aug 2018 12:10 AM (IST)
मीना (सऊदी अरब), एपी/रायटर। अरब देशों में मंगलवार को बकरीद (ईद-उल-जुहा) मनाई गई। सऊदी अरब में भारत समेत दुनिया के 165 देशों से आए 20 लाख से ज्यादा हज यात्रियों ने यहां शैतान के प्रतीक तीन स्तंभों को पत्थर मारने की रस्म अदा की।
सऊदी अधिकारियों के अनुसार, शैतान को पत्थर मारने की रस्म के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए 13 हजार से ज्यादा सुरक्षाकर्मी और चिकित्सक तैनात रहे। इनके अलावा निगरानी के लिए ड्रोन की भी मदद ली गई। साल 2015 में इस रस्म के दौरान भगदड़ में करीब 800 लोगों की मौत हो गई थी।
मुस्लिमों का मानना है कि शैतान ने पैगंबर इब्राहिम को अल्लाह का हुक्म मानने से रोकने की कोशिश की थी। मान्यता है कि अल्लाह ने पैगंबर इब्राहिम को अपने इकलौते बेटे इस्माइल को कुर्बान करने को कहा था। इसी के चलते ईद-उल-जुहा में जानवरों की कुर्बानी दी जाती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें