Move to Jagran APP

मिस्र के राष्ट्रपति का अजीब फरमान, मार्च तक एक रंग की हों सब इमारतें नहीं तो मिलेगी सजा

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने एक अजीबो-गरीब फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि राजधानी काहिरा की सारी बिल्डिंग्स मार्च तक मटमैली रंग में रंग जानी चाहिए।

By Vikas JangraEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 09:02 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 09:02 AM (IST)
मिस्र के राष्ट्रपति का अजीब फरमान, मार्च तक एक रंग की हों सब इमारतें नहीं तो मिलेगी सजा
मिस्र के राष्ट्रपति का अजीब फरमान, मार्च तक एक रंग की हों सब इमारतें नहीं तो मिलेगी सजा

काहिरा, एजेंसी। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने एक अजीबो-गरीब फरमान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि राजधानी काहिरा की सारी बिल्डिंग्स मार्च तक मटमैली रंग में रंग जानी चाहिए। इसके अलावा जहां नदी नजदीक लगती है, वहां की बिल्डिंग्स नीले रंग की होनी चाहिए। गौरतलब है कि काहिरा शहर नील नदी के किनारे बसा है। इसका एक हिस्सा नदी के किनारे पड़ता है। 

loksabha election banner

राष्ट्रपति ने ये भी कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसके लिए जिम्मेदार कर्मचारियों और मकान मालिकों कार्रवाई का सामना करना होगा। इतना ही नहीं लोगों को इसके लिए सरकार की ओर से कोई आर्थिक सहायता भी नहीं मिलेगी, यह लोगों को खुद के ही खर्च पर करना होगा। 

राष्ट्रपति के इस आदेश के बाद काहिरा में लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। लोग अपने घरों और इमारतों को रंगने में जुट गए हैं। राष्ट्रपति अब्देल फतह का मानना है कि काहिरा में एक कलर की इमारतें होने से शहर में एकरूपता आएगी। इससे शहर की बनावट एक जैसी लगेगी और एक अलग पहचान बनेगी। अभी ये इमारतें बहुत ही बेतरतीब दिखाई दे रही हैं। 

राष्ट्रपति की बातों का प्रधानमंत्री मोस्तफा मेडबोली ने भी समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि सभी इमारतों का रंग एक जैसा होना चाहिए, अगर ऐसा नहीं होता है तो इमारतों के मालिक को सजा जरूर दी जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.