Coronavirus:मिस्र में कोरोना वायरस के 1,691 नए मामलें, 97 लोगों की हुई मौत
मिस्र में कोरोना वायरस के 1691 नए मामलों की पुष्टि की है जिनमें 97 मौतें शामिल हैं। ये आंकड़ा एक दिन में देश में सामने आने वाला मामलों में से सर्वोच्च टोल है।
काहिरा,एपी। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस के 1,691 नए मामलों की पुष्टि की है, जिनमें 97 मौतें शामिल हैं, ये आंकड़ा एक दिन में देश में सामने आने वाला मामलों में से सर्वोच्च टोल है।
फरवरी में मिस्र में पहली बार वायरस का मामला सामने आने के बाद से आधिकारिक तौर पर 46,289 COVID-19 संक्रमण और 1,672 मौतें दर्ज की गई हैं। मिस्र का अरब दुनिया में मृत्यु दर सबसे अधिक है और ईरान और तुर्की के बाद मध्य पूर्व में तीसरा सबसे अधिक है।
सरकार ने अर्थव्यवस्था को चालू रखने के प्रयास में पूर्ण लॉकडाउन का विरोध किया है। अरब दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में अधिकारियों ने रात के कर्फ्यू को कम कर दिया है और अगले महीने पर्यटन के लिए हवाई अड्डों को फिर से शुरू करने की योजना बनाई है। मंत्रालय के प्रवक्ता खालेद मेगाहेद ने का कि अब तक कुल 12329 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मेगाहेद ने बताया कि मिस्र इस महामारी को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ करीबी संपर्क साधे हुए हैं।
गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों व्यक्तियों की संख्या 72 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है। अमेरिका में कोरोना वायरस से 15 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए थे। वहीं, बाकी देशों में भी लाखों की संख्या में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुंच गया है। कोरोना वायरस का सबसे पहला मामला पिछले साल दिसंबर में चीन के वुहान शहर में दर्ज किया गया था। यहीं से बाकी देशों में कोरोना के फैलने का सिलसिला शुरु हुआ। देखते ही देखते दुनियाभर के सभी देश कोरोना की चपेट में आ गए। कोरोना से बचने के लिए अधिकतर देशों ने लॉकडाउन का सहारा लिया था। हालांकि, अब देशों ने अनलॉक करना शुरु कर दिया है।