विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दुनिया के हीरो', कैप्टन स्मित मच्छर के फैन हुए नेतन्याहू; इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए किया आमंत्रित

Published: Sat, 03 Oct 2026 11:54 PM (IST)

नेतन्याहू ने शनिवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बातचीत की और उन्हें हीरो करार दिया। उन्होंने ...और पढ़ें

नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मिट मच्छर से बात की

नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मिट मच्छर से बात की

HighLights

  1. नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है

  2. नेतन्याहू ने कहा कि आप इजरायल, भारत और पूरी दुनिया के हीरो हैं

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। फ्लाईदुबई विमान घटना के दौरान 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छर का नाम अब दुनियाभर में गूंज रहा है। इस बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छर से फोन पर बातचीत की और उन्हें हीरो करार दिया।

30 सितंबर को हुई मिड-एयर इमरजेंसी के दौरान उनके बहादुरी भरे जीवन-रक्षक कदमों की सराहना करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि आप इजरायल, भारत और पूरी दुनिया के हीरो हैं।

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छर को इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि मैं आपको इजरायल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित करता हूं।

इजरायली प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है। कैप्टन मच्छर की बहादुरी की दुनिया भर में प्रशंसा हो रही है।