विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैप्टन स्मित मच्छर के मुंह में किसने डाली गोली? फ्लाइट में सिर्फ मेल क्रू मेंबर्स, फ्लाईदुबई मामले में बड़ा खुलासा

Published: Tue, 13 Oct 2026 08:34 PM (IST)

दुबई में फ्लाईदुबई फ्लाइट में आतंकी हमले की साजिश को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इस हमले में कुछ क्रू मेंबर्स के भी शामिल होने का शक है।

फ्लाईदुबई घटना में स्मित मच्छर को लेकर बड़ा खुलासा

फ्लाईदुबई घटना में स्मित मच्छर को लेकर बड़ा खुलासा

HighLights

  1. दुबई में फ्लाईदुबई आतंकी साजिश में दो पायलट गिरफ्तार।

  2. मालदीव के ये पायलट ओमानी को-पायलट के सहयोगी थे।

  3. घायल भारतीय कैप्टन को रहस्यमयी गोली देने की कोशिश।

डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। फ्लाईदुबई फ्लाइट में आतंकी हमले की साजिश रचने के शक में दुबई में दो और पायलटों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों पहले इजरायल जा चुके हैं।

इस घटना में एक नया मोड़ सामने आया है, जिसमें बात सामने आई है कि ओमानी को-पायलट के अलावा फ्लाईदुबई फ्लाइट में साजिश रचने वाले कुछ और लोग भी शामिल थे।

कैप्टन के मुंह में डाली गोली

असाफ नाम के एक यात्री ने फ्लाईदुबई घटना के बारे में बताते हुए कहा, 'क्रू मेंबर्स ने अल-हम्मामी पर लगी पाबंदियों में ढील देने की कोशिश की और यात्रियों को फिल्मिंग करने से रोका।'

असाफ ने यह भी बताया कि उन्होंने घायल भारतीय कैप्टन के मुंह में एक रहस्यमयी गोली डालने की कोशिश की।

असाफ के बयान के मुताबिक, फ्लाइट में सिर्फ पुरुष (Male) फ्लाइट अटेंडेंट को ही तैनात करने की व्यवस्था की गई थी। इससे यह शक पैदा होता है कि फ्लाईदुबई फ्लाइट में ओमानी को-पायलट की मदद के लिए क्रू मेंबर्स में से भी कुछ लोग शामिल हो सकते हैं।

अभी के समय में ये दावे एक यात्री के बयान पर आधारित हैं और अधिकारियों ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है।

ओमानी को-पायलट के साथ साजिश रचने का आरोप

पुलिस ने पिछले शनिवार को मालदीव के रहने वाले इन दोनों लोगों को हिरासत में लिया। दोनों फ्लाईदुबई के कर्मचारी हैं। मालदीव के न्यूज आउटलेट 'अधाधु' ने रिपोर्ट दी है कि UAE में मालदीव दूतावास ने अब उनके परिवारों को बता दिया है कि पायलटों को हिरासत में रखा गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार हुए मालदीव के ये दोनों पायलट फ्लाईदुबई में शामिल हुए पायलटों में सबसे नए हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि उन्होंने ओमान के को-पायलट हमाम अल-हम्मामी के साथ फ्लाईदुबई फ्लाइट हमले की साजिश रची।

अल-हम्मामी पर लगे आरोप फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 से जुड़े हैं, जो दुबई से तेल अवीव जा रही थी। अल-हम्मामी ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर पर कुल्हाड़ी से हमला किया और विमान को क्रैश कराने की कोशिश की।

भारतीय कैप्टन ने अल-हम्मामी के हमले का मुकाबला किया और कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे। इसके बाद इजरायल के एक यात्री ने कॉकपिट में घुसकर विमान को सुरक्षित करने में मदद की।

यह भी पढ़ें- फ्लाईदुबई मामले में बड़ा खुलासा, स्मित मच्छर के को-पायलट का मालदीवी कनेक्शन; UAE में दो गिरफ्तार