विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'क्या कोई हमारे पायलट को ढूढ़ सकता है, प्लीज..', ईरानी संसद के स्पीकर ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Published: Sat, 04 Apr 2026 12:11 PM (IST)

ईरान ने अमेरिका के दो फाइटर जेट F-15 और A-10 को मार गिराया, जिसमें एक पायलट लापता है। अमेरिकी सेना ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान ने अमेरिक के दो फाइटर जेट F-15 और A-10 को मार गिराया। फाइटर जेट का एक पायलट अभी भी लापता है, जिसको लेकर अमेरिकी सैनिक ईरानी सेना के खिलाफ तेजी से कार्रवाई कर रहे हैं। इस बीच ईरानी स्पीकर मोहम्मद बगेर गालिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का जमकर मजाका उड़ाया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर कदाक्ष करते हुए ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ईरान को लगातार 37 बार हराने के बाद उन्होंने जो यह बिना रणनीति वाला शानदार युद्ध शुरू किया था, वह सत्ता परिवर्तन से घटकर, अरे! क्या कोई हमारे पायलटों को ढूढ़ सकता है? प्लीज? तक आ गया है। वाह! कितनी अद्भुत प्रगति! सच में प्रतिभाशाली हैं।" इस व्यंग के साथ एक विनती भरा इमोजी भी था।

ईरान ने गिराया अमेरिका का F-15E

बता दें कि ईरान ने शुक्रवार को अमेरिका के F-15E लड़ाकू विमान को मार गिराया। इस फाइटर जेट में दो पायलट सवार थे, जिसमें एक पायलट को बचा लिया गया, जबकि दूसरे पायलट के बारे में पता नहीं चल पाया है। पायलट की तलाश के लिए अमेरिकी सेना बचाव अभियान चला रही है।

इस बीच ईरान की सेना ने अमेरिकी पायलट के बारे में जानकारी देने वाले को 60,000 डॉलर इनाम देने की घोषणा की है।

एक पायलट सुरक्षित, दूसरा लापता

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी विशेष बलों ने दो सीटों वाले अमेरिकी एफ-15ई जेट के दो चालक दल सदस्यों में से एक को बचा लिया है, जबकि दूसरा अभी भी लापता है। अमेरिकी वायु सेना के लड़ाकू विमान एफ-15ई स्ट्राइक ईगल में एक पायलट और एक हथियार प्रणाली अधिकारी सवार होते हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका कि इन दोनों में से किसे बचाया जा सका।

यह भी पढ़ें- युद्ध के दौरान फाइटर जेट क्रैश होने पर पायलट कैसे बचाते हैं जान? पूर्व वायुसैनिक ने बताया

यह भी पढ़ें- दो फाइटर जेट क्रैश, 2 हेलीकॉप्टर पर भी हमला... 24 घंटे में ईरान ने US को दिए बड़े झटके; पायलट लापता