Earthquake in Afghanistan: अफगानिस्तान में दो दिन बाद फिर लगे भूकंप के झटके, जानें क्या रही तीव्रता
Earthquake in Afghanistan अफगानिस्तान में दो दिन बाद ही भूकंप के एक बार फिर झटके लगे हैं। राजधानी काबुल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 रही। दो दिन पहले भी भूकंप के झटके लगे थे।
काबुल, एजेंसी। अफगानिस्तान में दो दिन बाद ही भूकंप के झटके फिर लगे हैं। बुधवार को राजधानी काबुल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर आया था। भूकंप विज्ञान के लिए राष्ट्रीय केंद्र के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई है।
भूकंप की गहराई जमीन से 68 किमी नीचे थी। भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल भूकंप के कारण लोगों में दहशत का माहौल है। झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले आए थे।
6 लोगों की हुई थी मौत
An earthquake of magnitude 4.4 occurred 178km ESE of Kabul, Afghanistan, at around 1:39pm today. The depth of the earthquake was 68 km below the ground: National Center for Seismology pic.twitter.com/Ntx5EJkjWS
— ANI (@ANI) September 7, 2022
इससे पहले सोमवार को भी अफगानिस्ता में भूकंप के झटके लगे थे। कुनार प्रांत में 5.3 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के कारण 6 लोगों की मौत हो गई धी जबकि कई घायल भी हुए। भूकंप की वजह से कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा था। भूकंप का केंद्र पूर्वी नंगरहार प्रांत की राजधानी जलालाबाद था। अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके लगे थे।