PM मोदी का यूएई दौरा: तिरंगे के रंगों वाली रोशनी से नहाया बुर्ज खलीफा
दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा भी तीन रंगों में रंग गया। शनिवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी अबू धाबी पहुंचेंगे जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा।
नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संयुक्त अरब अमीरात पहुंचने से एक दिन पहले शुक्रवार को वहां की मशहूर इमारतें भारतीय तिरंगे के रंगों वाली रोशनी से रंग गई। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा और दुबई फ्रेम को तिरंगे के रंग से सजाया गया। वहां की मीडिया में भी पीएम मोदी के दौरे को लेकर काफी चर्चा हो रही है। यूएई के खलीज टाइम्स में पीएम मोदी के दौरे का शानदार कवरेज किया गया है।
शनिवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी अबू धाबी पहुंचेंगे जहां उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात करेंगे।
यूएई में भारत के एंबेसडर ने ट्विटर पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'जब तस्वीरें शब्दों से ज्यादा बोलती हैं।'
वहां के सशस्त्र सेना के डिप्टी सुप्रीम कमांडर व अबू धाबी के क्राउन प्रिंस से पीएम मोदी द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इसके बाद समझौतों पर हस्ताक्षर किया जाएगा। इसके बाद रविवार को पीएम मोदी दुबई में आयोजित होने वाले वर्ल्ड गर्वंमेंट समिट में हिस्सा लेंगे जिसमें भारत मुख्य अतिथि है। साथ ही वे वहां के प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम से भी मिल सकते हैं।