यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
यूपी की शहजादी को दुबई में होगी फांसी! माता-पिता के नहीं थम रहे आंसू; अब PM मोदी और CM योगी से उम्मीद
उत्तर प्रदेश के बांदा के रहने वाले एक परिवार का इन दिनों रो-रोकर बुरा हाल है। दरअसल उनकी बेटी को ...और पढ़ें

HighLights
- हत्या के आरोप में जेल में बंद शहजादी।
- माता-पिता बोले- मेरी बेटी बेकसूर है।
- सरकार से की सुरक्षित वापसी की अपील।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बांदा की बेटी को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में फांसी होने वाली है। लड़की दुबई की जेल में बंद है। लड़की के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पिता के मुताबिक दुबई से उसके पास फोन आया है। इसमें बताया कि आपकी बेटी जेल में है। उसे 20 सितंबर के बाद किसी भी वक्त फांसी हो सकती है। दुबई में फंसी बांदा की इस लड़की का नाम शहजादी है।
यह भी पढ़ें: 6 'पत्नियां' और 10,000 बच्चे, मिनी बस जितना आकार, मिलिए दुनिया के सबसे पुराने मगरमच्छ से
माता-पिता ने सरकार से लगाई गुहार
मात-पिता का कहना है कि उनकी बेटी बेकसूर है। उन्होंने सरकार से बेटी को वापस देश लाने की गुहार लगाई है। आठ साल की उम्र में खाना बनाते वक्त शहजादी का चेहरा बुरी तरह से झुलस गया था। वह रोटी बैंक में काम करती थी। इसी बीच फेसबुक के जरिए उसका संपर्क आगरा के रहने वाले उजैर से हुआ। शहजादी उसके प्रेम जाल में फंस गई। इसके बाद उसने शहजादी को आगरा बुला लिया।
उजैर ने धोखे से भेजा दुबई
माता-पिता के मुताबिक उजैर ने शहजादी से कहा कि उसके चेहरे का इलाज दुबई में हो जाएगा। इसी झांसे में उसने शहजादी का सौदा दुबई में रहने वाले फैज और नादिया दंपति से कर दिया। यहां शहजादी घरेलू काम करती थी। कई बार उसे उत्पीड़न का भी सामना किया।
इस केस में शहजादी को हुई फांसी की सजा
शहजादी के माता-पिता के मुताबिक दुबई में फैज दंपति का बच्चा बीमार था। इंजेक्शन लगने के बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने बेटी शहजादी पर हत्या का आरोप लगा दिया। दुबई की अदालत ने चार महीने पहले बच्चे की हत्या के आरोप में शहजादी को फांसी की सजा सुनाई है।
बांदा में आरोपियों पर केस दर्ज
इस बीच माता-पिता ने बांदा में आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कराया है। माता-पिता का साफ कहना है कि उनकी बेटी बेकसूर है। उसे फंसाया गया है। उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी से भी गुहार लगाई है।
