दुबई में सामूहिक विवाह समारोह, 48 सरकारी कर्मचारियों का हुआ निकाह
सामूहिक विवाह समारोह में दुबई म्यूनिसिपैल्टी, दुबई हेल्थ अथॉरिटी और इस्लामिक अफेयर्स एंड चैरिटेबल एक्टीविटीज डिपार्टमेंट में काम करने वाले सभी 48 कर्मचारियों का निकाह हुआ।
दुबई (एजेंसी)। ‘दुबई वेडिंग’ नामक सामूहिक विवाह समारोह में मंगलवार को 48 जोड़ों ने निकाह किया। इसे दुबई के शासक शेख हमदान बिन राशिद अल-मकतूम द्वारा आयोजित कराया गया था।
इस समारोह में दुबई म्यूनिसिपैल्टी, दुबई हेल्थ अथॉरिटी और इस्लामिक अफेयर्स एंड चैरिटेबल एक्टीविटीज डिपार्टमेंट में काम करने वाले सभी 48 कर्मचारियों का निकाह हुआ। दुबई म्युनिसिपैल्टी के डायरेक्टर जनरल, दाउद अल हाजिरी ने कहा, यह इवेंट देश की ओर से खुशियां के प्रसार के लिए पहल के तौर पर आयोजित की गयी साथ ही इसके जरिए उन परिवारों की मदद की गयी जो शादी का खर्च उठाने में असमर्थ थे।
इस इवेंट के लिए पूरे खर्च का भुगतान शेख द्वारा किया गया। अल हाजिरी ने कहा, ‘इवेंट के जरिए शेख ने देश के युवाओं को प्रोत्साहित किया कि सामूहिक आयोजन से खर्च को कम किया जा सकता है।‘ समारोह में और भी कई इवेंट हुए। इस दौरान विवाह के बंधन में बंधने वाले एक शख्स ने शेख हमदान का शुक्रिया अदा किया।