विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूएई के फुजैराह में हुए सड़क हादसे में चार भारतीयों समेत 14 की मौत;  मृतकों में गुजरात और केरलम के नागरिक शामिल

Published: Sun, 15 Nov 2026 11:27 PM (IST)

संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में हुए भीषण सड़क हादसे में चार भारतीयों सहित 14 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हुए।

फुजैराह सड़क हादसे में चार भारतीयों की मौत

फुजैराह सड़क हादसे में चार भारतीयों की मौत

HighLights

  1. फुजैराह में 23 वाहनों की भीषण टक्कर हुई।

  2. हादसे में 14 लोगों की जान गई, 30 घायल हुए।

  3. मृतकों में गुजरात और केरल के चार भारतीय शामिल।

डिजिटल डेस्क, दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के फुजैराह में कई वाहनों की टक्कर हुई, जिसमें चार भारतीयों समेत 14 लोगों की जान चली गई। हादसे में मृत भारतीयों की पहचान अब हुई है।

यूएई के अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार को हुए इस हादसे में ट्रक समेत 23 वाहन शामिल थे। सात भारतीयों समेत 30 लोग घायल हुए। एक भारतीय की पहचान 13 वर्षीय बालक के रूप में हुई है।

यूएई के गृह मंत्रालय ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'मृतकों की पहचान की पुष्टि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पता चला कि मरने वालों में 10 अमीराती और चार भारतीय नागरिक शामिल थे।'

गल्फ न्यूज ने बताया कि गुजरात के रहने वाले बालक की पहचान आतिफ मोहम्मद इमरान मंसूर के रूप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था, जो यूएई घूमने आया था। यह परिवार भारत लौटने के लिए फुजैराह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जा रहा था।

बालक के माता-पिता और बड़ी बहन घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। हादसे में मारे गए अन्य तीन भारतीय केरलम के मलप्पुरम जिले के रहने वाले थे।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।