विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुबई में 21 साल की भारतीय छात्रा की मौत, टायर पंचर के बाद सड़क किनारे खड़ी थी महिला; तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंदा

Published: Tue, 10 Nov 2026 03:03 PM (IST)

दुबई में एक 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी कार का टायर पंचर होने ...और पढ़ें

दुबई में भारतीय छात्रा की मौत (AI जेनरेटेड फोटो)

दुबई में भारतीय छात्रा की मौत (AI जेनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. दुबई में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की सड़क हादसे में मौत।

  2. टायर पंचर होने पर मदद मांगते समय तेज रफ्तार गाड़ी ने रौंदा।

  3. पुलिस ने चालक को गिरफ्तार किया, मामले की जांच जारी।

डिजिटल डेस्क, दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शहर दुबई में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब उसकी कार का टायर पंचर हो गया था।

कैनेडियन यूनिवर्सिटी दुबई में आर्किटेक्चर की फाइनल ईयर की छात्रा, नाइफा बल्कीस हमीद, अपनी कार के बाहर खड़ी होकर मदद मांग रही थी, तभी अल खवानीज स्ट्रीट पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।

दुबई में भारतीय छात्रा की मौत

'गल्फ न्यूज' की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे से कुछ पल पहले ही हमीद अपने पिता से फोन पर बात कर रही थी। वह यूनिवर्सिटी जा रही थी और उसने अपने पिता को टायर पंचर होने के बारे में बताया था।

भारतीय छात्रा के पिता, बिनु हमीद, जो एक पारिवारिक कार्यक्रम के सिलसिले में भारत में थे, उन्होंने उसे सलाह दी कि वह रोडसाइड असिस्टेंस को बुलाए, अपनी कार को वर्कशॉप भेज दे और कॉलेज जाने के लिए टैक्सी ले ले।

अखबार से बातचीत में हमीद के चाचा ने बताया कि करीब पांच मिनट बाद उसके पिता ने उसे फिर से फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद परिवार के पास दुबई पुलिस का फोन आया, जिसमें उन्हें हमीद की मौत की खबर की जानकारी मिली। पुलिस ने परिवार को बताया कि हमीद अपनी कार के पीछे खड़ी थी, तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

परिवार ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि तेज रफ्तार गाड़ी के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।

केरलम का रहने वाला परिवार

हमीद के चाचा ने अखबार से बातचीत में बताया, वो हाल ही में अपने परिवार के साथ शादी में शामिल होने केरलम गई थी। शादी के कार्यक्रमों के लिए उसके पिता, भाई और भाभी वहीं रुक गए, जबकि हमीद अपनी मां सीमा के साथ वापस दुबई लौट आई, ताकि वह अपनी क्लास अटेंड कर सके।

युवती के चाचा ने बताया कि केरलम के थोडुपुझा की रहने वाली हमीद का परिवार अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए दुबई जाकर बस गया था। दुबई में बसने से पहले, व्यवसायी बिनु हमीद अक्सर सऊदी अरब, दुबई और भारत के बीच आते-जाते रहते थे।

हमीद के चाचा ने बताया, 'वो 18 साल की उम्र से ही गाड़ी चला रही थीं और उन्हें अलग-अलग तरह की कारें चलाने में कोई दिक्कत नहीं होती थी।'

हमीद के चाचा ने आगे बताया, 'उनके पिता को कारों का बहुत शौक है और परिवार के पास कई गाड़ियां हैं। हादसे के दिन वह अपने भाई की कार चला रही थीं। यह कार कई दिनों से इस्तेमाल नहीं हुई थी, क्योंकि उनके भाई केरल में थे।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।