विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'केशम द्वीप के ऊपर अमेरिकी ड्रोन मार गिराया, होर्मुज में दो टैंकरों में आग', ईरान के दावे पर मिडिल ईस्ट में खलबली

Published: Sun, 15 Nov 2026 05:30 AM (IST)

ईरानी नौसेना ने कहा कि शनिवार सुबह दूसरे टैंकर में आग लगी। 24 घंटे के भीतर यह ऐसी पांचवीं घटना ...और पढ़ें

केश्म द्वीप के ऊपर ड्रोन गिराने का आइआरजीसी का दावा

केश्म द्वीप के ऊपर ड्रोन गिराने का आइआरजीसी का दावा 

HighLights

  1. केश्म द्वीप के ऊपर ड्रोन गिराने का आईआरजीसी का दावा 

  2. बघाई बोले- नाकेबंदी से ईरानियों को भूखा मारने की खुली धमकी

एएनआई, तेहरान। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने केश्म द्वीप के ऊपर अमेरिकी एमक्यू-1 ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया। ईरानी नौसेना के मुताबिक, शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में आग लगी।

ईरानी समाचार एजेंसी आईआरआइबी के टेलीग्राम चैनल के अनुसार, टैंकर कथित तौर पर प्रतिबंधित जलक्षेत्र में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराए थे।

आइआरजीसी के बयान के मुताबिक, शनिवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 2:30 बजे उसकी “नई उन्नत एयरोस्पेस रक्षा प्रणाली” ने ड्रोन को रोककर नष्ट किया।

संगठन ने इसे “दुश्मन के टोही अभियानों” की एक और नाकामी बताया और कहा कि उसका एयरोस्पेस बल एमक्यू-1 परिवार के अमेरिकी सैन्य टोही और लड़ाकू ड्रोन को नष्ट करने में सफल रहा।

ईरानी नौसेना ने कहा कि शनिवार सुबह दूसरे टैंकर में आग लगी। 24 घंटे के भीतर यह ऐसी पांचवीं घटना थी। इस अवधि में कुछ जहाजों को ईरान ने निशाना बनाया, जबकि कुछ होर्मुज से गुजरने की कोशिश में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराए।

सेना के नौसेना विभाग के अनुसार, दूसरा टैंकर होर्मुज स्ट्रेट के पूर्व में एक “प्रतिबंधित” क्षेत्र में दाखिल होने के बाद आग की चपेट में आया।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने अमेरिका पर आर्थिक नाकेबंदी से ईरानियों को भूखा मारने की खुली धमकी देने का आरोप लगाया। शनिवार को एक्स पर उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी।

रूबियो ने कहा था कि फिलहाल सैन्य कार्रवाई जरूरी नहीं, क्योंकि आर्थिक दबाव का असर जारी है।

बघाई ने रूबियो के कथन “आखिरकार उन्हें भोजन तो चाहिए ही” को नाकेबंदी से भूखा मारने की “खुली और निर्लज्ज धमकी” बताया।

उन्होंने अमेरिका पर युद्ध अपराध, आक्रामकता और आर्थिक आतंकवाद के आरोप लगाए। साथ ही, अमेरिकी नीतियों को इतिहासकार बारबरा टचमैन के “मार्च आफ फोली” का साक्षात उदाहरण बताया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।