विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ईरान में भीषण धमाका: जंजान के पास 14 रिवोल्यूशनरी गार्ड जवानों की मौत, मलबे में दबे बम बने काल

Published: Sat, 02 May 2026 02:13 AM (IST)

ईरान में युद्ध के बाद भी खतरा कम नहीं हुआ है। हमलों के दौरान गिराए गए बमों के अवशेष फटने से रिवोल्यूशनरी गार्ड (आइआरजीसी) के 14 सदस्यों की मौत हो गई।

जंग के बचे बम की चपेट में आए 14 रिवोल्यूशनरी गार्ड जवान, मौत (सांकेतिक तस्वीर)

जंग के बचे बम की चपेट में आए 14 रिवोल्यूशनरी गार्ड जवान, मौत (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. जंजान के पास धमाका, क्लस्टर बम और एयर माइंस होने की आशंका

  2. युद्धविराम के बाद अब तक की सबसे बड़ी हताहत घटना

एपी, इस्लामाबाद। ईरान में युद्ध के बाद भी खतरा कम नहीं हुआ है। हमलों के दौरान गिराए गए बमों के अवशेष फटने से रिवोल्यूशनरी गार्ड (आइआरजीसी) के 14 सदस्यों की मौत हो गई।

ईरानी मीडिया के मुताबिक, यह विस्फोट राजधानी तेहरान से उत्तर-पश्चिम में स्थित जंजान शहर के पास हुआ। नूरन्यूज वेबसाइट, जिसे ईरान के सुरक्षा प्रतिष्ठान के करीब माना जाता है, ने बताया कि धमाका उन गोला-बारूद के कारण हुआ जो युद्ध के दौरान इस्तेमाल किए गए थे और बाद में वहीं पड़े रह गए थे।

रिपोर्ट के अनुसार, विस्फोट में इस्तेमाल हुए हथियारों में क्लस्टर बम और एयर माइंस शामिल थे, जो लड़ाई के दौरान गिराए गए थे।गौरतलब है कि सात अप्रैल को लागू युद्धविराम के बाद यह पहली ऐसी बड़ी घटना है, जिसमें एक साथ इतनी संख्या में रिवोल्यूशनरी गार्ड के जवानों की जान गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।