Move to Jagran APP

जापान में तूफान 'जेबी' ने दी दस्तक, 600 से ज्यादा उड़ानें रद, चेतावनी जारी

जापान में शक्तिशाली तूफान जेबी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों में तेज हवाएं और भारी बारिश हो सकती है।

By Arti YadavEdited By: Published: Tue, 04 Sep 2018 12:05 PM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 04:45 PM (IST)
जापान में तूफान 'जेबी' ने दी दस्तक, 600 से ज्यादा उड़ानें रद, चेतावनी जारी
जापान में तूफान 'जेबी' ने दी दस्तक, 600 से ज्यादा उड़ानें रद, चेतावनी जारी

टोक्यो (एजेंसी)। जापान में तूफान जेबी ने दस्तक दे दी है। जेबी तूफ़ान जापान के पिछले 25 साल में आये तूफ़ान में सबसे भीषण तूफ़ान है। तूफ़ान की वजह से दो लोगों की मौत और 126 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। तूफ़ान प्रभावित इलाकों में तेज़ हवाएं चल रही और बारिश हो रही हैं।

जापान का एक महत्वपूर्ण एयरपोर्ट कंसाई एयरपोर्ट में पानी भर गया है। एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया  है। एयरपोर्ट पर खड़े कई जहाज़ इंजिन तक पानी में डूब गए हैं। इस एयरपोर्ट पर विमानों की  आवाजाही कब से शुरू हो पायेगी इस बारे में कोई पक्की सूचना नहीं है। टोक्यो और ओकायामा के बीच बुलेट ट्रेन को रद कर दिया गया है। पश्चिम जापान में लगभग 600 घरेलू विमान की उड़ानों को रद कर दिया गया। ट्रेनों और हाई-स्पीड रेल सेवाओं जैसे कि ओसाका-हिरोशिमा मार्ग पर संचालित होने वाली रेल सेवाओं को अनिश्चित काल तक के लिए बंद कर दिया गया है।

loksabha election banner

इसी इलाके में तेज़ हवाओं की वजह से एक तेल  टैंकर एक पुल से टकरा गया।  हालाँकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। ओसका में तेज़ हवाओ की वजह से मकानों की छत हवा में उड़ गयी और कई वाहन पलट गए। सेंट्रल और वेस्टर्न जापान में  लोगों को घरों में रहने को कहा गया है। मौसम विभाग ने भारी बारिश और भूस्खलन की चेतावनी की है। कई जगह पर यातायात बाधित हुआ है। 

कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को मंगलवार को घर से काम करने की सलाह दी है। प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों को भी अनिश्चित काल तक बंद कर दिया गया है। यूनिवर्सल स्टूडियोज ओसाका ने भी अपनी सेवाओं को बंद कर दिया है। इस गर्मी में अब तक कई तूफानों और मूसलाधार बारिश के कारण जापान में 200 लोगों की मौत हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.