Move to Jagran APP

300 किलो जहर, 40 हजार पिंजरे.. यहां चलेगा चूहों को मारने का सबसे बड़ा अभियान

बाजार को तोड़े जाने से पहले चूहों को पकड़ने के लिए इस जगह पर 10 फीट ऊंची स्टील की दीवार बनाई जा रही है।

By Manish NegiEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 12:13 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 02:01 PM (IST)
300 किलो जहर, 40 हजार पिंजरे.. यहां चलेगा चूहों को मारने का सबसे बड़ा अभियान
300 किलो जहर, 40 हजार पिंजरे.. यहां चलेगा चूहों को मारने का सबसे बड़ा अभियान

टोक्यो, एएफपी। जापान के तोयोसू में दुनिया का सबसे बड़ा मछली बाजार सुकुजी अगले महीने बंद होने जा रहा है। इस बाजार के बंद होने के बाद जापानी सरकार यहां मौजूद हजारों चूहों को मारने के लिए सबसे बड़ा अभियान चलाने जा रही है।

loksabha election banner

तोयोसू में बाजार को नया रूप देने के लिए इसे पांच दिनों के लिए 2.3 किमी दूर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। करीब 57 एकड़ में फैले इस बाजार के बंद होने के बाद वहां मछलियों को काटने के बाद का हिस्सा जो हिस्सा बचा होगा उसे खाने के लिए चूहे इधर-उधर भागेंगे।

83 साल पुराने इस बाजार में रोजाना करीब 14 मिलियन डॉलर का कारोबार होता है। यहां 900 दुकानें हैं जिनमें 480 तरह के सी फूड मिलते हैं। इसके अलावा इस बाजार में 270 के फल और सब्जियां भी मिलती हैं। इतने बड़े बाजार को शिफ्ट करने के लिए हजारों ट्रकों को लगाया गया है। सबसे बड़ा मछली बाजार होने के साथ ही यह मशहूर टूरिस्ट स्पॉट भी है।  

एंटी रैट ऑपरेशन की कमान संभाल रहे एक अधिकारी ने बताया 'कुछ अजीब लगने पर चूहे एक साथ झूंड में भागेंगे। 10 अक्टूबर को बाजार बंद होने के बाद हफ्ता बड़ी लड़ाई साबित होगा।' बाजार से चूहों को निकलने से रोकने के लिए टोक्यो के अधिकारी अन्य लोगों की सहायता से पाइपों और सीवर से बाहर निकलने के रास्तों बंद करने और अन्य मार्गों को ढकने में व्यस्त हैं।

बाजार को तोड़े जाने से पहले चूहों को पकड़ने के लिए इस जगह पर 10 फीट ऊंची स्टील की दीवार बनाई जा रही है। साथ ही 40 हजार पिंजरे और 300 किलो जहर का भी इस्तेमाल किया जाएगा। इलाके में स्थित रेस्तरां और बार मैनेजर को चूहों के आने की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट पर रखा गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.