विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें क्‍यों एक कलैंडर की मची है जापान में धूम, महिलाओं को आ रहा सबसे अधिक पसंद

By Sanjay PokhriyalEdited By:
Published: Tue, 18 Dec 2018 09:12 AM (IST)Updated: Tue, 18 Dec 2018 11:05 AM (IST)

पुतिन ही नहीं उनके समकक्ष कई राजनेता समय-समय पर अलग-अलग अंदाज में सामने आते रहे हैं। कुछ ने तो शर्ट उतार कर नंगे बदन का प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं किया है।

जानें क्‍यों एक कलैंडर की मची है जापान में धूम, महिलाओं को आ रहा सबसे अधिक पसंद
जानें क्‍यों एक कलैंडर की मची है जापान में धूम, महिलाओं को आ रहा सबसे अधिक पसंद

नई दिल्ली [जागरण स्पेशल]। चौथी बार रूस की सत्ता संभाल रहे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की छवि बीते कुछ सालों में एक मजबूत राजनेता के रूप में सामने आई है। उनके इसी व्यक्तित्व से प्रभावित होकर उनपर 2019 का कैलेंडर जारी किया गया है, जो पूरे जापान में धूम मचा रहा है। इस कैलेंडर में अब तक आए अपने हर अवतार में वे नजर आ रहे हैं।

इस कैलेंडर ने बिक्री के मामले में जापान की नामचीन हस्तियों अभिनेता केई तनाका और ओलंपिक फिगर स्केटिंग चैंपियन यूजुरु हानयू के कैलेंडर को भी पीछे छोड़ दिया है। पिछले साल भी बर्फ में अपने कुत्तों के साथ खेलते पुतिन की तस्वीरों वाला कैलेंडर जापान में खूब पसंद किया गया था। इनमें से एक पपी उन्हें जापान के एक गवर्नर ने तोहफे में दिया था। इसके अलावा अन्य देशों में भी महत्वपूर्ण नेता कैलेंडर में छाए हुए हैं।

महिलाओं में बड़ी मांग
कैलेंडर को खरीदने वालों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। जिनको तस्वीरों में पुतिन की गैरपरंपरागत शैली और प्रभावशाली व्यक्तित्व खूब भा रहा है। सबको छोड़ा पीछे नया साल आने में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं लेकिन पुतिन पर बने कैलेंडर जापानी अभिनेता केई तनाका और ओलंपिक स्केटिंग विजेता हनीयू के कैलेंडर की तुलना में अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं।

बिक्री में नंबर वन
कैलेंडर की बिक्री पर विशेष अधिकार रखने वाले लॉफ्ट चेनस्टोर के मुताबिक, पूरे जापान में मौजूद उनके सभी आउटलेट्स में पुतिन की तस्वीरें वाले कैलेंडर हाथों-हाथ बिक रहे हैं।

कैलेंडर में दिख रहा हर अंदाज: कैलेंडर की हर तस्वीर में वह प्रभावशाली और बेहद मजबूत नजर आ रहे हैं। वह साइकिल चला रहे हैं। तेंदुओं के साथ खेल रहे हैं। घुड़सवारी कर रहे हैं। शर्टलेस होकर स्वीमिंग कर रहे हैं।

पहले भी आ चुके कैलेंडर
यह पहली बार नहीं है जब पुतिन के कैलेंडर ने नए साल के लिए जापानियों को आकर्षित किया हो। 2016 में आधिकारिक तौर पर स्वीकृत कैलेंडर को जापान में बिक्री के लिए लांच किया गया था। जिसमें पुतिन को मछली पकड़ते हुए बिना शर्ट और जूडो का अभ्यास करते हुए दिखाया गया था। फिर 2017 के कैलेंडर में पुतिन की कुत्तों के साथ बर्फ में खेलने की तस्वीरें शामिल थीं, जिसमें अकिता इनू कुत्ता शामिल था। यह कुत्ता पुतिन को उत्तरी जापान के गवर्नर से मार्च 2011 में उपहार के रूप में मिला था।

शर्ट उतारू सूरमा
पुतिन ही नहीं उनके समकक्ष कई राजनेता समय-समय पर अलग-अलग अंदाज में सामने आते रहे हैं। कुछ ने तो शर्ट उतार कर नंगे बदन का प्रदर्शन करने से भी गुरेज नहीं किया है।

बराक ओबामा: परिवार के साथ हवाई द्वीप पर छुट्टी मनाने गए अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का शर्टलेस अंदाज लोगों को खूब पसंद आया।

बिल क्लिंटन: होनोलुलु में सपरिवार छुट्टियां बिताने गए बिल क्लिंटन चहकते नजर आए। इस दौरान पूरे परिवार ने जमकर मौजमस्ती की।

टोनी ब्लेयर: 2006 में अपने याच पर छुट्टियों का आनंद लेते ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर का खास अंदाज चर्चा का विषय बना।

निकोलस सरकोजी: चार अगस्त 2007 को न्यू हैंपशायर में फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति एक झील में जल क्रीड़ा करते हुए कुछ तरह देखे गए। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।