विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'ये जिंदगी का सबसे हसीन दिन...', पीएम मोदी से मिलकर जापानी कलाकारों ने बयां किए हाल-ए-दिल

Published: Fri, 29 Aug 2025 12:09 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जापान दौरे पर टोक्यो में उनका भव्य स्वागत हुआ। जापानी समुदाय ने राजस्थानी परिधानों में सजकर ...और पढ़ें

पीएम मोदी ने कलाकारों से मुलाकात की, तस्वीरें खिंचवाईं और उनकी मेहनत की तारीफ की।
पीएम मोदी ने कलाकारों से मुलाकात की, तस्वीरें खिंचवाईं और उनकी मेहनत की तारीफ की।

HighLights

  1. पीएम मोदी का ये टोक्यो दौरा दो दिन का है।
  2. पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ अहम बातचीत करेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की राजाधानी टोक्यो में 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत हुआ। जापानी समुदाय ने भारतीय संस्कृति को गले लगाते हुए एक ऐसा नजारा पेश किया, जिसने दोनों देशों के बीच दोस्ती की मिसाल कायम की है।

राजस्थानी परिधानों में सजे जापानी कलाकारों ने गायत्री मंत्र और लोकगीतों से माहौल को और रंगीन बना दिया। यह नजारा न सिर्फ खूबसूरत था, बल्कि दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक पुल को और मजबूत करने वाला था। जापानी कलाकारों ने भारतीय संस्कृति को इस कदर अपनाया कि हर कोई देखता रह गया।

राजस्थानी लोकगीतों की धुनों पर थिरकते हुए और संस्कृत मंत्रों का उच्चारण करते हुए उन्होंने दिखाया कि प्यार और सम्मान की कोई सीमा नहीं होती।

इस मौके पर पीएम मोदी ने भी कलाकारों से मुलाकात की, तस्वीरें खिंचवाईं और उनकी मेहनत की तारीफ की। इसके बाद यह पल हर किसी के लिए यादगार बन गया।

'ये दिन जिंदगी का सबसे हसीन दिन'

एक जापानी कलाकार ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मोदी जी हमारे साथ तस्वीर खिंचवाएंगे। ये पल मेरे लिए बहुत खास है।"

तबला बजा रहे एक और कलाकार ने टूटी-फूटी हिंदी में अपनी भावनाएं बयान करते हुए कहा, "मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकता। मेरे लिए ये जिंदगी का सबसे हसीन दिन है, जो कभी भूल नहीं सकता।"

क्यों खास है पीएम मोदी का ये दौरा?

पीएम मोदी का ये टोक्यो दौरा दो दिन का है, जिसमें वे जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ अहम बातचीत करेंगे। इस मुलाकात का मकसद भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और गहरा करना है।

दोनों देश आर्थिक सहयोग, तकनीक, रक्षा और लोगों के बीच आपसी रिश्तों को मजबूत करने पर ज़ोर देंगे। इससे पहले पीएम मोदी मई 2023 में जापान आए थे और हाल ही में जून 2025 में कनाडा के G7 शिखर सम्मेलन और लाओस में 21वें आसियान-भारत सम्मेलन में इशिबा से मुलाकात कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: ट्रंप को चुभेगा पीएम मोदी का जापान-चीन दौरा, अर्थव्यस्था बूस्ट करने के लिए भारत ने ऑन किया डिप्लोमेसी का 'स्विच'