Move to Jagran APP

तालिबान को वैध सरकार के रूप में मान्यता देने की कोई योजना नहीं : जापान

अफगानिस्तान पर तालिबान काबिज हो गया है मगर जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबु काटो ने शुक्रवार को कहा कि देश तालिबान को अफगानिस्तान में वैध सरकार के रूप में मान्यता देने पर विचार नहीं कर रहा है।

By Avinash RaiEdited By: Published: Sat, 21 Aug 2021 12:20 AM (IST)Updated: Sat, 21 Aug 2021 12:20 AM (IST)
तालिबान को वैध सरकार के रूप में मान्यता देने की कोई योजना नहीं : जापान
तालिबान को वैध सरकार के रूप में मान्यता देने की कोई योजना नहीं : जापान

टोक्यो, एएनआइ। अफगानिस्तान पर तालिबान काबिज हो गया है, मगर विश्वभर के देशों ने तालिबान को अफगान में वैध सरकार के रूप में मान्यता देने से मना कर दिया हैं। जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबु काटो ने शुक्रवार को कहा कि देश तालिबान को अफगानिस्तान में वैध सरकार के रूप में मान्यता देने पर विचार नहीं कर रहा है।                                                                  

loksabha election banner

कुछ दिन पहले ही, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भी तालिबान को वैध सरकार के रूप में मान्यता देने से इनकार कर दिया था। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा था कि अफगानिस्तान में उसी सरकार को मान्यता दी जाएगीं जो अफगान नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करें और देश में आतंकवाद को पनाह नहीं देगी।

जापान के मुख्य कैबिनेट सचिव कात्सुनोबु काटो ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि जापान राष्ट्रीय हितों के आधार पर और अमेरिका सहित अन्य देशों के सहयोग से आवश्यक निर्णय लेगा। उन्होंने आगे कहा कि स्थिति अब बहुत अनिश्चित है, इसलिए कोई भी पूर्वानुमान असामयिक होगा।                 

इससे पहले, तालिबान द्वारा काबूल पर कब्जा करने के बाद, जापान ने काबुल में अपने दूतावास से कर्मचारियों और नागरिकों को निकाल लिया है। इस बीच, रविवार को अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, जापान, जर्मनी और कनाडा सहित 60 से अधिक देशों ने अफगान और विदेशी नागरिकों के प्रस्थान की सुरक्षा के लिए "सभी पक्षों" से आग्रह किया और कहा कि सड़कें, हवाई अड्डे और सीमा खुले रहने चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.