विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जापान में 30 टन वजनी और 160 मीटर लंबी रस्सी खींचने की होड़, 15वीं सदी से चली आ रही परंपरा में जुटे हजारों लोग

Published: Tue, 13 Oct 2026 04:03 PM (IST)

जापान के नाहा में हजारों लोगों ने 160 मीटर लंबी और 30 टन वजनी रस्सी खींचने की पारंपरिक ग्रेट टग-ऑफ-वॉर प्रतियोगिता में भाग लिया।

हजारों लोगों ने 30 टन वजनी रस्सी खींची।

हजारों लोगों ने 30 टन वजनी रस्सी खींची।

HighLights

  1. हजारों लोगों ने 30 टन वजनी रस्सी खींची।

  2. यह 15वीं सदी से चली आ रही प्राचीन परंपरा है।

  3. नाहा, जापान में ग्रेट टग-ऑफ-वॉर प्रतियोगिता हुई।

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। जापान के नाहा में पारंपरिक ग्रेट टग-ऑफ-वॉर प्रतियोगिता में हजारों लोगों ने 160 मीटर लंबी और 30 टन वजनी रस्सी खींची।

15वीं सदी से चली आ रही परंपरा

यह परंपरा 15वीं सदी से चली आ रही है। लोग अच्छी फसल, सेहत और संतान सुख की कामना के लिए जुटते थे उत्सव में पूर्व और पश्चिम की टीमें मुकाबला करती हैं।

रस्सी को 5 मीटर खींचना या 30 मिनट में दूसरी टीम से ज्यादा दूरी तक खींचने पर जीत होती है। रस्सी के छोटे हिस्से काटकर घर ले जाना भी परंपरा है। इस साल करीब 10 मिनट तक ये मुकाबला चला, लेकिन मैच ड्रॉ हो गया।

अमूर्त लोक सांस्कृतिक धरोहर का दर्जा

सेंडाई ओत्सुनाहिकी नाम के इस आयोजन की शुरुआत सत्सुमा (जो अब कागोशिमा प्रान्त है) के एक योद्धा शिमाज़ु योशिहिरो ने सेकिगाहारा की लड़ाई के लिए सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के मकसद से की थी। सरकार ने इसे एक महत्वपूर्ण अमूर्त लोक सांस्कृतिक धरोहर का दर्जा दिया है।

यह भी पढ़ें- जापान-सिंगारपुर के बाद अब कोरियाई कंपनियों पर नजर, 19 अक्टूबर को कोरिया दौरे पर जाएगी नायब सरकार; बढ़ेंगे रोजगार के अवसर