जापान-सिंगारपुर के बाद अब कोरियाई कंपनियों पर नजर, 19 अक्टूबर को कोरिया दौरे पर जाएगी नायब सरकार; बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
हरियाणा सरकार निवेश बढ़ाने और रोजगार सृजित करने के लिए कोरियाई कंपनियों को आकर्षित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।
-1791846723841_m.webp)
बैठक करते हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी। फाइल फोटो
HighLights
हरियाणा सरकार का कोरियाई कंपनियों पर निवेश बढ़ाने का लक्ष्य।
राव नरबीर सिंह 19-22 अक्टूबर तक कोरिया दौरे पर।
नए उद्योग स्थापित कर युवाओं के लिए रोजगार सृजन।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। निवेश बढ़ाने के लिए अब प्रदेश सरकार की निगाह कोरियाई कंपनियों पर है। जापान से 3900 करोड़ और सिंगापुर से 5500 करोड़ रुपये के निवेश समझौते से उत्साहित उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर की अगुवाई में अधिकारियों की टीम 19 से 22 अक्टूबर तक कोरिया में निवेशकों को लुभाएगी। इस दौरान कई बड़े निवेश समझौते होने की उम्मीद है।
सरकार की योजना है कि हरियाणा में नए उद्योग आएं। मौजूदा औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार हो और युवाओं को उनके घर के नजदीक ही रोजगार के अधिक अवसर मिलें। इसी सोच के साथ राज्य को निवेश के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चाहते हैं कि निवेश का लाभ केवल पूंजी के रूप में न रहे, बल्कि इसके जरिए हरियाणा में नए औद्योगिक प्रतिष्ठान स्थापित हों और बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा हों। सिंगापुर दौरे के दौरान उन्होंने हरियाणा और पंजाब मूल के उद्योगपतियों से भी संवाद किया और निवेश के लिए आमंत्रित किया। इसी कड़ी में अब राव नरबीर सिंह 19 से 22 अक्टूबर तक रिपब्लिक आफ कोरिया के दौरे पर रहेंगे।
