जानिए, क्यों शिंजो एबी जापान में करा सकते हैं मध्यावधि चुनाव
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार शिंजो की लोकप्रियता अब 40 फीसदी के करीब है। इसका कारण एबी का रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देना और अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाना भी शामिल है।
टोक्यो, एजेंसी। उत्तर कोरिया से तनाव के बीच बढ़े जनसमर्थन के कारण जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबी अगले महीने मध्यावधि चुनाव करा सकते हैं। विपक्ष के बिखराव ने प्रधानमंत्री की स्थिति को घरेलू मोर्चे पर मजबूत किया है।
बताया जा रहा है कि शिंजो ने सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष 22 या 29 अक्टूबर को चुनाव कराने का विचार रखा है। दिसंबर, 2012 में सत्ता में आए शिंजो की लोकप्रियता पिछले कुछ महीनों में काफी घट गई थी। गत जुलाई में तो यह न्यूनतम स्तर पर बताई जा रही थी। लेकिन हाल के दिनों में उत्तर कोरिया के साथ तनातनी ने स्थानीय राजनीति का रख शिंजो के पक्ष में कर दिया।
राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार शिंजो की लोकप्रियता अब 40 फीसदी के करीब है। इसका कारण एबी का रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देना और अमेरिका सहित अन्य देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाना भी शामिल है। विपक्ष के बिखराव ने भी प्रधानमंत्री की स्थिति को घरेलू मोर्चे पर मजबूत किया है। शिंजो एबी पिछले दिनों भारत दौरे पर थे। यहां गुजरात में उन्होंने भारत की पहली बुलेट ट्रेन के शिलान्यास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भाग लिया।
यह भी पढ़ें: जानें आखिर क्यों भारत-जापान के नॉर्थ ईस्ट प्लान से डर गया 'चीन'