जापान की सनकी नर्स! 20 बुजुर्ग मरीजों को उतारा मौत के घाट
अस्पताल में काम करने वाली 31 साल की आयुमी कुबोकी को पुलिस ने बीते शनिवार को 2016 में 88 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
By Manish NegiEdited By: Published: Wed, 11 Jul 2018 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jul 2018 05:58 PM (IST)
टोक्यो, एएफपी। जापान में एक नर्स करीब बीस बुजुर्ग मरीजों की हत्या के मामले में संदेह के घेरे में है। आशंका जताई जा रही है कि उसने मरीजों की ड्रिप में हानिकारक रसायन मिला दिया था। राजधानी टोक्यो के एक अस्पताल में काम करने वाली 31 साल की आयुमी कुबोकी को पुलिस ने बीते शनिवार को 2016 में 88 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, कुबोकी ने 20 अन्य मरीजों की हत्या की बात स्वीकारी है। पुलिस ने हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। 2016 के बाद उसने नर्स की नौकरी छोड़ दी थी। मीडिया के अनुसार, कुबोकी ने पुलिस को बताया कि मरीजों से उसकी कोई निजी दुश्मनी नहीं थी। 2016 में हुई एक बुजुर्ग की हत्या की जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को अस्पताल में कॉस्मिेटिक और डिटर्जेट में इस्तेमाल होने वाले रसायन के पचास पैकेट मिले थे। यह रसायन अस्पताल में जान गंवाने वाले दो अन्य बुजुर्गो के शरीर में भी मिला था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें