Move to Jagran APP

जापान के तटीय शहर ताईजी में एक बार फिर विवादास्पद डॉल्फिन शिकार शुरू

जापान के तटीय शहर ताईजी में सोमवार को विवादास्पद वार्षिक डॉल्फिन शिकार (annual dolphin hunt) शुरू हो गया है।

By TaniskEdited By: Published: Mon, 02 Sep 2019 09:54 AM (IST)Updated: Mon, 02 Sep 2019 10:50 AM (IST)
जापान के तटीय शहर ताईजी में एक बार फिर विवादास्पद डॉल्फिन शिकार शुरू
जापान के तटीय शहर ताईजी में एक बार फिर विवादास्पद डॉल्फिन शिकार शुरू

टोक्यो, आइएएनएस। जापान के तटीय शहर ताईजी में सोमवार को विवादास्पद वार्षिक डॉल्फिन शिकार  (Annual Dolphin Hunt) शुरू हो गया है। इसका जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है। बता दें कि इस दौरान  कुछ डॉल्फिन को चाकू से उनके मांस के लिए मारा जाता है। जबकि अन्य डॉल्फिन को एक्वैरियम और समुद्री पार्कों को बेच दिया जाता है। इस साल की ताईजी में यह शिकार रविवार को शुरू हो गया, लेकिन जापानी मीडिया के अनुसार नाव बगैर डॉल्फिन के वापस आ गईं।

loksabha election banner

समुदाय की आजीविका व्यापार पर निर्भर 
सोमवार को मछली पकड़ने का एक बेड़ा फिर से तट की ओर गया है। पर्यावरणविदों ने इस अभ्यास काफी क्रूर बताया है, क्योंकि डॉल्फिन को दम घुटने या डूब के मरने में 30 मिनट तक का समय लगता है,लेकिन ताईजी के मछुआरे का कहना है कि समुदाय की आजीविका इस व्यापार पर निर्भर है। 

छह महीने तक चलेगा
इस डॉल्फिन हंटिंग सीजन( Dolphin Hunting season) के छह महीने तक चलने की उम्मीद है। ताईजी में होने वाले इस विवादास्पद समारोह दशकों से चला आ रहा है। इस पर दुनिया का ध्यान साल 2009 में ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री 'द कॉव' की वजह से पड़ा।

30 साल बाद जापान में व्हेल का शिकार शुरू
बता दें कि जापान पहले ही व्हेल के शिकार को लेकर विवादों में घिरा है। व्यावसायिक स्तर पर व्हेल का शिकार शुरू करने के लिए जापान ने पिछले महिने को इंटरनेशनल व्हेलिंग कमीशन (IWC) की सदस्यता छोड़ दी थी और अब 30 साल बाद जापान ने पहले व्हेल मछली का शिकार किया था। 1986 के बाद से देश के पहले वाणिज्यिक शिकार के लिए जापान के कुशिरो से पांच व्हेलिंग जहाजों को रवाना किया गया था। 

जापान 1951 से IWC का सदस्य था
गौरतलब है कि जापान 1951 से IWC का सदस्य था। 1986 में IWC ने व्हेल के शिकार पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसे हटवाने के लिए जापान लगातार कोशिश कर रहा था। व्हेल के शिकार पर लगी पाबंदी हटाने के लिए पिछले साल सितंबर में जापान की ओर से IWC में लाया गया प्रस्ताव गिर गया था। इसके बाद जापान ने संगठन छोड़ देने की धमकी दी थी और फिर पिछले महीने इसे छोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: पेरिस समझौते के लक्ष्यों को पटरी से उतार सकती है चीन की बेल्ट एंड रोड योजना

यह भी पढ़ें: केन्या के पार्क में अचानक आई बाढ़ में दो लोगों की मौत, पांच लापता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.